ऋषभ पंत से भी ज्यादा बार इस भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाकर पूरा किया शतक, देखिए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

टेस्ट क्रिकेट में शतक पूरा करने के लिए छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की खास लिस्ट मे जाने पहले स्थान पर कौन हैं? वहीं ऋषभ पंत ने यह कारनामा करके केन बैरिंगटन की बराबरी कर ली है।

टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए उत्साहित पल होता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज को लंबी पारी खेलने के लिए क्रीज पर लंबे समय तक टिकना होता है। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अपने विस्फोटक अंदाज से छक्का लगाकर शतक पूरा किया है।

भारतीय क्रिकेट की बात करें तो सचिन तेंदुलकर इस मामले में दुनिया के सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 6 बार छक्का लगाकर शतक पूरा किया। वहीं ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ ऋषभ पंत यह कारनामा चौथी बार किए हैं। अब पंत इंग्लैंड के केन बैरिंगटन के एक ही साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

 आइए जानते हैं उन सभी 8 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर शतक पूरा किया है।

1. सचिन तेंदुलकर – 6 बार

इस रिकॉर्ड में पहले स्थान पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 6 बार छक्का लगाकर शतक पूरा किया। सचिन ने 1994 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नागपुर में 179 रन की पारी के दौरान कर्टनी वॉल्श की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया था। इसके बाद 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 122 रन बनाते हुए मिन पटेल की गेंद पर छक्का लगाया था।Sachin Tendulkar test cricket

सचिन ने 1998 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में 113 रन, 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 126 रन, 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 214 रन और 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 146 रन की पारी खेलते हुए भी छक्का लगाकर शतक पूरा किया था। 

2. केन बैरिंगटन – 4 बार

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केन बैरिंगटन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 4 बार छक्का लगाकर शतक पूरा किया था। उनका यह रिकॉर्ड कई दशकों तक उनके नाम रहा। अब ऋषभ पंत ने भी चार बार यह उपलब्धि हासिल करके उनकी बराबरी कर ली है।

3. ऋषभ पंत – 4 बार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर छक्का लगाकर अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में चार बार छक्का लगाकर शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए।Rishabh pant indian wicketkeeper batsman

ऋषभ पंत चारों सेना देशों में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने 6 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं। लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात यह कि ये सेना देशों के इनके सभी शतक हार के मैचों में आए हुए हैं।

4.ब्रायन लारा 3- बार 

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी इस खास सूची में शामिल हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में तीन बार छक्का लगाकर शतक पूरा किया था। ब्रायन लारा दुनिया के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रनों की नाबाद पारी खेली है। 

ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 232 परियों में 34 शतक,48 अर्धशतक,9 दोहरा शतक और 2 तिहरा शतक लगाए हैं।

5. क्रिस गेल – 3 बार

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तीन बार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। क्रिस गेल के नाम टेस्ट क्रिकेट में 15 शतक दर्ज है।