T20 World Cup फाइनल का अनोखा संयोग! तीन अलग-अलग चैंपियन, एक जैसी स्ट्राइक रेट और प्लेयर ऑफ द मैच

ICC T20 World Cup फाइनल के इतिहास में Craig Kieswetter, Marlon Samuels और Virat Kohli के बीच एक बेहद दिलचस्प संयोग देखने को मिला। तीनों ने फाइनल में Player of the Match जीता, अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और तीनों का स्ट्राइक रेट लगभग 128.5–128.8 के बीच रहा।

क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड और संयोग देखने को मिलते हैं, जो फैंस को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प संयोग तीन अलग-अलग ICC T20 World Cup फाइनल मैच में देखने को मिला है। इंग्लैंड के क्रेग कीज़वेटर (2010), वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स (2012) और भारत के विराट कोहली (2024) के बीच एक बेहद खास संयोग देखने को मिला है 

इन तीनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए T20 World Cup सम्मान जनक स्कोर कर अहम भूमिका निभाई और फाइनल मुकाबले में Player of the Match का पुरस्कार भी जीता। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों की पारी का स्ट्राइक रेट लगभग 128.5–128.8 के बीच रहा।

तीनों खिलाड़ियों की फाइनल पारी

2010 T20 World Cup Final – Craig Kieswetter

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्रेग कीज़वेटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 49 गेंदों पर 63 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने 128.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और इंग्लैंड को पहली बार T20 विश्व कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें Player of the Match चुना गया।Craig keiswetter won player of the match in 2010 t20 world cup final

2012 T20 World Cup Final – Marlon Samuels

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल में मार्लन सैमुअल्स ने नाबाद 85 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 66 गेंदों में यह पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 128.78 रहा। उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता और सैमुअल्स को Player of the Match का सम्मान मिला।Marlon samuals won player of the match in 2012 t20 world cup final

2024 T20 World Cup Final – Virat Kohli

29 June 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में विराट कोहली ने दबाव भरे मुकाबले में 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 2 शानदार छक्के भी शामिल थे। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 128.81 रहा। कोहली की यह पारी भारत की जीत का अहम हिस्सा साबित हुआ और भारत ने 17 साल बाद T20 World Cup का खिताब जीता। इस दबाव भरे पारी के लिए विराट कोहली को Player of the Match का पुरुस्कार मिला।Virat Kohli player of the match in 2026 t20 world cup final

एक जैसा स्ट्राइक रेट, एक जैसी उपलब्धि

तीनों खिलाड़ियों के बीच यह समानताएँ देखने को मिलीं—

✦तीनों ने T20 World Cup फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली।

✦तीनों Player of the Match बने।

✦तीनों अपनी टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।

✦तीनों की स्ट्राइक रेट लगभग 128.5–128.8 के बीच रही।