IPL में हर खिलाड़ी का सपना होता है,IPL डेब्यू करना, खुद को साबित करना और एक दिन टीम को जीत दिलाना। वहीं अहम योगदान तब होता है,जब खिलाड़ी टीम कप्तानी करे। कप्तानी करते हुए टीम को आगे ले जाना ,फाइनल में विपक्षी टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करना।
आज हम दो ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे,जिन्होंने IPL में एक ही तारीख पर डेब्यू किए और टीम की कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीते है।
आइए विस्तार से उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं -
1.श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर आईपीएल के एक शानदार बल्लेबाज और कप्तान हैं, जो वर्तमान में आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। उन्होंने 9 अप्रैल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए डेब्यू किया था और बाद में Kolkata Knight Riders को 2024 में टीम की कप्तानी करते हुए खिताब दिलाया। 2025 की नीलामी में, Punjab Kings ने उन्हें ₹26.75 करोड़ में खरीदा। 
पंजाब की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 2025 में पंजाब को फाइनल में ले गए थे। लेकिन फाइनल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था।
श्रेयस अय्यर IPL में 135 परियों में 3799 रन बनाए।जिसमें 97 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। जिसमें 318 चौके और 157 छक्के लगाए हैं। IPL में श्रेयस अय्यर 7 बार डक (0) पर आउट हुए हैं। IPL करियर में 28 अर्धशतक लगाए हैं।
2. रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने 9 अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ MA Chidambaram stadium में अपना डेब्यू किया था। यह IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए IPL 2025 में RCB को 18वें सीजन में पहली ट्रॉफी दिलाई।
रजत पाटीदार ने IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में कुल 312 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने 143.78 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
रजत पाटीदार ने IPL में 44 मैचों में 1190 रन बनाए है,79 चौके और 77 छक्के शामिल है। 9 अर्धशतक है और 1 शतक शामिल है। इनका सर्वोच्च स्कोर लखनऊ के खिलाफ 2022 के प्लेऑफ में 112 रन का है।
श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार दो ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने एक ही तारीख 9 अप्रैल को डेब्यू किया था,और टीम की कप्तानी करते हुए टीम को ट्रॉफी दिलाने में भूमिका निभाई है।





