टॉप 5 भारतीय क्रिकेटरों का सबसे महंगा घर, तीसरे नम्बर के खिलाड़ी के घर की कीमत के बारे में जानकार चौंकना लाजमी

Rohit Sharma 'house value, Kohli's house value, Dhoni's House Value, Sachin's House Value

Top 5 expensive houses of Indian cricketers in Hindi

 

भारत में क्रिकेट इस कदर मशहूर है कि लोग यहाँ क्रिकेट के खिलाडियों की पूजा करते हैं। क्रिकेट खिलाड़ी कभी-कभी कमाई के मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटी को भी पीछे छोड़ देते हैं। यही नहीं क्रिकेट खिलाडियों के इतने फैन्स होते हैं जितने कि बॉलीवुड सुपरस्टार के, या यूँ कहें कि उनसे ज्यादा। जितनी महँगी गाड़ियाँ फ़िल्मी स्टार चलाते हैं उतनी ही महंगी गाड़ियाँ क्रिकेटर भी चलाते हैं। फिर जब घर खरीदने की बात आती है तो भारतीय क्रिकेटर बॉलीवुड स्टार से कम आलीशान या महंगे घर में नहीं रहते हैं। आइये आज ऐसे 5 क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं जिनका घर क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे महंगा (Most expensive houses of Indian Cricketers) है। 

1- रांची में एमएस धोनी का 7 एकड़ का फार्महाउस (अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपये  से ज्यादा)

 

जहाँ क्रिकेटर और फ़िल्मी स्टार बड़े शहरों में घर खरीदते हैं तो वहीं धोनी ने अपने गृह नगर रांची में एक शानदार फार्म हाउस खरीदा है। वह बड़े शहरों की भीड़भाड़ भरी जिंदगी से दूर रहते हैं।  साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट में अक्सर इस भव्य घर की फोटो देखी जा सकती है।

Dhoni house

इस घर में ​​2017 से धोनी का परिवार रह रहा है। 7 एकड़ का फार्महाउस कैप्टन कूल के पिछले घर से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है। धोनी का पिछला घर हरमू रोड पर है और इसका नाम 'कैलाशपति' रखा गया है।

वर्तमान में धोनी जहाँ रहते हैं वह क्षेत्र काफी बड़ा तो है ही साथ इसमें और भी शानदार घर बनाये जाते हैं। इस फ़ार्म हाउस में व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, पार्क और यहां तक ​​​​कि विभिन्न खेलों के लिए कुछ इनडोर मैदान भी है। हरे रंग की थीम को घर के अंदरूनी हिस्सों में भी देखा जा सकता है क्योंकि विभिन्न प्रकार के इनडोर फूलों के पौधे घर के अंदर भी हैं।

इसके अलावा घर में भव्य लकड़ी और संगमरमर के फर्श के साथ-साथ स्मार्ट साज-सज्जा की गयी है। इन सबके अलावा 7 एकड़ की संपत्ति में एक बेहतरीन शोरूम भी है जहां सभी महंगी कारों, बाइक और अन्य पुरानी चीजों  को अच्छी तरह से संभाल करके रखा जाता है। हालांकि इस हवेली की कीमत कितनी है अभी तक इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आ पायी है लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि पूरे निवास की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है।

2- विराट कोहली का गुरुग्राम में स्थित बंगलो (80 करोड़ रूपये)

विराट कोहली क्रिकेटरों में सबसे महंगे घर के मालिक होने की लिस्ट में धोनी के बाद दूसरे नम्बर पर आते हैं। मुंबई में रहने से पहले विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित अपने आलीशान बंगले में रहते थे। 

Kohli house gurugram

कंफ्लुएंस द्वारा डिजाइन किया गया यह बंगला 80 करोड़ रुपये का है। यह गुरुग्राम शहर के डीएलएफ फेज 1 में है, इसमें एक लिविंग रूम है जो 500 वर्ग गज में फैला हुआ है।

ड्राइंग-रूम में लकड़ी के फर्नीचर और एक कांच की दीवार और एक विचित्र बार भी है। यही नहीं यहाँ पर एक स्विमिंग पूल भी है। कुल मिलाकर यह आलीशान बंगला 10,00 वर्ग फुट में फैला हुआ है। 

3- युवराज सिंह का वरली अपार्टमेंट (64 करोड़ रूपये)

युवराज सिंह जितने अच्छे बल्लेबाज़ है उतने ही अच्छे फैशन आइकन भी है। अपने खेल के दिनों में युवराज सिंह हमेशा अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे और उन्होंने मुंबई में अपने रहन-सहन के लिए वर्ली में  16,000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट जो कि दो फ्लैटों का कॉम्बिनेशन है, उसे खरीदा है। इसे युवराज ने 2013 में 64 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Yuvraj singh house

उनका अपार्टमेंट ओंकार टावर्स 1973 की 29वीं मंजिल पर है। दिलचस्प बात यह है कि यह वही टावर है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली भी एक अपार्टमेंट के मालिक हैं। 

इन सबके अलावा अपार्टमेंट की बड़ी बालकनी से अरब सागर के कुछ लुभावने दृश्य भी देखने को मिल जाते हैं। इस शानदार घर के अलावा युवराज सिंह का गोवा में एक हॉलिडे होम भी है, इसके अलावा युवराज ने गुरुग्राम में भी घर खरीदा हुआ है। 

4- सचिन तेंदुलकर का बांद्रा हाउस (38 करोड़ रुपये)

बांद्रा में सचिन तेंदुलकर का एक बहुत बड़ा बंगला है जो  6,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसे सचिन ने 2007 में खरीदा था। यह बंगला 1926 में बनाया गया था और इसका नाम 'दोराब विला' था।

Sachin Bandra house

रिपोर्टों के अनुसार इसको तैयार होने में चार साल लग गए और आखिरकार 2011 में पूरा तेंदुलकर परिवार इसमें रहने आया। 5 मंजिला बंगले में  तीन मंजिल, दो बेसमेंट और एक छत है। सचिन के इस बंगले की कीमत 38 करोड़ रुपये है। 

5- रोहित शर्मा का वर्ली अपार्टमेंट (30 करोड़)

Rohit Sharma house

रोहित शर्मा का वर्तमान शानदार निवास आहूजा टावर्स में 6,000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट है। यह वर्ली, मुंबई के समृद्ध एन्क्लेव में स्थित है। 29वीं मंजिल पर स्थित इस अपार्टमेंट में 4 बेडरूम और अरब सागर का 270 डिग्री का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।

READ ALSO: T20 विश्व कप 2021: टाइम टेबल | टीम | तारीख | स्टेडियम

30 करोड़ रुपये की कीमत पर रोहित ने 2015 में यह अपार्टमेंट खरीदा था, इस दौरान उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त रितिका सजदेह से सगाई की थी।