सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सालों पुराना विराट कोहली का रिकॉर्ड, T20I में कप्तान के रूप में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav surpassed Virat Kohli as captain in the T20I series.

T20I क्रिकेट को आमतौर पर आक्रामक बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है, लेकिन जब यही आक्रामकता कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ देखने को मिलती है, तो उसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। एक कप्तान से न सिर्फ तेज़ रन बनाने की उम्मीद होती है, बल्कि टीम को मुश्किल हालात से निकालने की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर होती है।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने T20I सीरीज़ में अपनी बल्लेबाज़ी से मिसाल कायम की है। आइए नज़र डालते हैं भारतीय कप्तानों द्वारा एक T20I सीरीज़ में बनाए गए सर्वाधिक रनों पर।

 एक T20I सीरीज़ में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन

1. सूर्यकुमार यादव – 242 रन vs न्यूज़ीलैंड 2026

सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप में हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी 360-डिग्री बल्लेबाज़ी, बेख़ौफ़ अंदाज उन्हें खास बनाता है। सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 242 रन बनाकर विराट कोहली सालों से बने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

For india most run in a series

2. विराट कोहली – 231 रन vs इंग्लैंड 2021

विराट कोहली ने 2021 में 5 मैचों की सीरीज में 115 की औसत से 231 रन बनाए थे। जिसने 3 अर्धशतक भी शामिल थे। इस सीरीज को भारत ने 3-2 से जीता था। और इस सीरीज में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीते थे।

3. विराट कोहली – 183 रन vs वेस्टइंडीज 2019

Second most run for india in a series

इस लिस्ट में कोहली ने सालों से अपने आपको टॉप 2 में बनाकर रखा था। इस सीरीज में विराट कोहली ने 3 मैचों की सीरीज में 183 बनाए थे। जिसने 2 अर्धशतक शामिल था,जिसने उनका सर्वोच्च स्कोर 50 गेंद में नाबाद 94 रन था।

4. शुबमन गिल – 170 रन vs जिम्बाब्वे 2024

नई पीढ़ी के कप्तान शुबमन गिल ने कम उम्र में ही यह साबित कर दिया कि वह भविष्य के भारतीय नेतृत्व का मजबूत स्तंभ बनेंगे। उन्होंने इस सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तानी करते हुए 5 मैचों में 170 रन बनाए थे। इस सीरीज को भारत ने 4-1 से जीता था।

5. रोहित शर्मा – 162 रन vs श्रीलंका 2017

रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 162 रन बनाए जिसमें एक शतक आया था। वह सीरीज भारत ने 3-0 से जीत लिया था।