मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने तेज गेंदबाज को बनाया बोलिंग कोच

मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने तेज गेंदबाज को बनाया बोलिंग कोच

मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 के लिए तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। इसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कोचिंग बेड़े में विश्व क्रिकेट के एक बड़े नाम को जोड़ा है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बोलिंग कोच को नियुक्त किया है। जिस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने अपना बोलिंग कोच नियुक्त किया है वह मुंबई के लिए लम्बे समय तक खेल चुका है और मुंबई को कई आईपीएल ट्राफी जिता चुका है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

लसिथ मलिंगा की मुंबई इंडियंस में वापसी 

वैसे तो लसिथ मलिंगा प्रतिद्वंधी क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। लेकिन IPL 2024 के लिए लसिथ मलिंगा की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी हुई है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपना नया बोलिंग कोच बनाया है।

शेन बांड की जगह लेंगे लसिथ मलिंगा  

पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए तेज गेंदबाजी कोच के रूप में 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस में वापसी करेंगे। मलिंगा पूर्व न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड की जगह लेंगे। गौरतलब है कि बांड काफी समय से मुंबई इंडियंस के बोलिंग कोच का पद संभाल रहे थे। 
 

राजस्थान रॉयल्स को अपनी सेवा दे चुके हैं मलिंगा 

मलिंगा को इस 2 साल से आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ थे। राजस्थान टीम के साथ वह  टूर्नामेंट के 15वें संस्करण यानी 2022 में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि मलिंगा ने 2018 में मुंबई इंडियंस के मेंटर के रूप में काम किया था। 

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के सेटअप में मलिंगा की वापसी 5 बार के चैंपियन के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। पूर्व श्रीलंकाई के मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में अपने दम पर उतरी और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि क्या मलिंगा मुंबई इंडियंस पर ठीक उसी तरह से प्रभाव डाल सकेंगे जिस तरह से उन्होंने राजस्थान रॉयल्स पर प्रभाव डाला था और संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम को फाइनल में पहुँचाया था। 

लसिथ मलिंगा का IPL करियर 

मलिंगा का  IPL करियर बहुत ही शानदार रहा है। वह मुंबई इंडियंस के साथ कुल मिलाकर पांच खिताब जीते हैं। वह आईपीएल में चार (2013, 2015, 2017, 2019) और 2011 में चैंपियंस लीग टी20 जीत चुके हैं। मलिंगा ने मुंबई के लिए 139 मैच खेले, जिसमें 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट लिए हैं। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में आए। वह  IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

2023 आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रहा मिला -जुला 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 16वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो टीम की टूर्नामेंट में खराब शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में मुंबई की टीम कई मैच हारी। लेकिन बाद के फेज में टीम ने फॉर्म हासिल की और टूर्नामेंट के  नॉकआउट में जगह बनायीं। 

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में 16 अंकों के साथ टेबल में चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा उन्होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ टूर्नामेंट का एलिमिनेटर जीता लेकिन क्वालीफायर 2 में हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस से हार गए।

यह भी पढ़ें: बिना ipl के ही CSK ने बनाया रिकॉर्ड 


दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स, जिसके साथ लसिथ मलिंगा शामिल थे, टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में असफल रही। 2022 में टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर, टीम इतने ही मैचों में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।