जैसे लिए जा रहे हैं शुभमन गिल के मजे, ठीक वैसे इन 5 खिलाडियों की भी उड़ाई गयी थी खिल्ली

5 Indian Cricketers Who Faced Similar Hate as Shubhman Gill is getting

ऐसा कहा जाता है कि भारत में क्रिकेट एक धर्म है और जो खिलाड़ी अच्छा खेलता है उसे भारतीय फैंस सर आँखों पर चढ़ा लेते हैं, यहाँ तक कि उसे देवता जैसा बना देते हैं। लेकिन वहीं अगर कोई खिलाड़ी बुरा खेलता है और फिर भी टीम में मौके पाता रहता है तो यही फैंस उस देवता बने खिलाड़ी को खूब लताड़ते हैं। सोशल मीडिया के ज़माने में अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा नहीं खेलता है और किसी दूसरे की जगह टीम में बना रहता है तो फैंस उसे जमकर गाली देते हैं। हाल ही में ऐसा ही शुभमन गिल (Shubman Gill hate) के साथ हुआ है। 


कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर गिल को जबरन तीन फार्मेट का खिलाड़ी बना रहे थे लेकिन टी20 क्रिकेट में लगातार उनके ख़राब प्रदर्शन और संजू सैमसन के बाहर उनकी वजह से बैठने के कारण भारतीय फैंस बहुत नाराज थे। जब 20 दिसम्बर 2025 को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ और उसमे शुभमन गिल का नाम आया तो क्रिकेट फैंस, क्रिकेट पंडित, पूर्व क्रिकेटर और जर्नलिस्ट ने चुनी हुई टीम को बहुत बेहतर बताया और गिल के बाहर किये जाने को बहुत सही फैसला बताया। 


इस समय शुभमन गिल के बाहर होने पर लगभग सभी भारतीय टी20 क्रिकेट फैंस खुश है। इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैण्ड में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करके क्रिकेट प्रशंसकों के सिर आँखों पर चढ़े गिल की इस समय ऐसी बेइज्ज्ज़ती हो रही है कि कुछ लोगो को उनके लिए बुरा भी लग रहा है। कुछ लोग गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को इसका दोष दे रहे हैं कि जब गिल टी20 के लिए बने ही नहीं है तो उन्हें ये दोनों जबरदस्ती टी20 का खिलाड़ी या दूसरा विराट कोहली बनाने पर तुले थे। इन्ही दोनों की वजह से शुभमन गिल को इस समय इतनी नफरत मिल रही है। 
 

शुभमन गिल की तरह भारत के 5 और ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हे पहले लोगों ने अपने सिर आँखों पर चढ़ा रखा था लेकिन जब उन्होंने ख़राब प्रदर्शन किया, उनकी वजह से किसी और के साथ बुरा होता अनुभव किया गया तो जर्नलिस्ट से लेकर पूर्व क्रिकेटर ने उस खिलाड़ी को बहुत कोसा, अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें उस लायक नहीं बताया। आइये उन 5 क्रिकेटर के बारे में जानते हैं जो गिल की तरह ही कभी इतनी नफरत झेले थे। 

युवराज सिंह 

Yuvraj Singh

युवराज सिंह ने जब 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताया था तो वे लोगों के आँखों के सितारे बन गए थे। लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का अहम् हिस्सा मानने लगे थे। लेकिन जब युवराज सिंह 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 22 गेंदों में 70 की स्ट्राइक रेट से  भी कम रन बनाये तो लोगों ने उन्हें टीम से बाहर करने के लिए बहुत आह्वान किया। जब आखिर में युवराज सिंह टीम से बाहर हुए तो लोगों ने वही कहा जो आज शुभमन को लेकर कह रहे हैं, कि अब टीम बहुत संतुलित लग रही है। सेलेक्शन टीम ने उन्हें बाहर रखकर बहुत अच्छा काम किया। 

महेंद्र सिंह धोनी 

Dhoni

धोनी को भारत में कौन नहीं प्यार करता है। फिनिशिंग की भूमिका धोनी ने कई सालों तक बहुत अच्छे से निभाई लेकिन जब 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वह टीम को जीत नहीं दिला सके तो उसके बाद लोगों ने उनकी बैटिगं और तरीके के बारे में उन्हें जमकर कोसा। उस समय धोनी क्रिकेट प्रशंसकों में बहुत नफरत किये जाते थे। लोगों ने उन्हें सन्यास लेने की भी सलाह दे डाली। इसके अगले साल जब उन्होंने सन्यास लिया तो लोगों ने संतुष्टि की सांस ली और आज शुभमन गिल की तरह ही बहुत अच्छा फैसला बताया था। 

यह भी पढ़ें: 

IPL की बुढ़वू टीम CSK हुई जवान, धोनी सबसे ज्यादा उम्र के तो सबसे कम.....

रोहित शर्मा 

Rohit Sharma

रोहित शर्मा कमाल के बल्लेबाज हैं इसमें कोई शक की बात नहीं है लेकिन जब रोहित शर्मा विराट कोहली के बाद भारत के कप्तान बने थे तो क्रिकेट प्रशंसकों में रोहित को लेकर बहुत गुस्सा था। लोगों ने कहा कि रोहित ने विराट को हटाने के लिए राजनीति खेली। रिपोर्टरों को अपने पक्ष में करके कोहली के खिलाफ आर्टिकल लिखवाए। दरअसल जब रोहित कप्तान बने थे और कोहली कप्तानी से हटे थे तो लोगों ने रोहित को खूब कोसा था। जैसा आज शुभमन गिल को असफल देखकर लोग खुश है उस समय भी लोग रोहित शर्मा के सफल न होने की दुआ करते थे ताकि BCCI को गलती का एहसास हो कि उन्होंने रोहित को कप्तान क्यों बनाया। 

हार्दिक पांडया 

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या भी शुभमन गिल की तरह ही फैंस के नफरत का सामना कर चुके हैं। पांड्या तो अपने आखो के सामने फैंस का गुस्सा झेले हैं जब उन्हें अहमदाबाद में फैंस ने बू किया था। दरअसल रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई इंडियस के जब पांड्या कप्तान बने थे तो मुंबई इंडियंस के फैंस को बहुत बुरा लगा था। उस समय तो हार्दिक पांड्या के असफल होने का इन्तजार भारतीय फैंस के साथ-साथ कुछ पूर्व क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के फैंस कर रहे थे। पांड्या ने शुभमन गिल की ही तरह तब नफरत झेली थी। 

विराट कोहली 

Virat Kohli

विराट कोहली को लोग जितना प्यार करते हैं, कभी-कभी लोग उनसे उतना ही नफरत भी करते हैं। कोहली जब से लन्दन में परिवार के साथ रहने लगे हैं तब से भारत में क्रिकेट फैंस का एक तबका है जो उन्हें उनके भारत में न रहने को लेकर उन्हें ट्रोल करता है। इसके अलावा कोहली जब 2021 में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज छोड़कर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस लौटे थे तो लोगों ने उन्हें खूब कोसा था।