हर्षेल गिब्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के अंग्रेजी न समझने पर जाहिर की अपनी परेशानी

हर्षेल गिब्स के लिए चल रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग(BPL) 2019-20 में समय अच्छा नहीं रहा है। गिब्स सिलहट थंडर के मुख्य कोच हैं.

हर्षेल गिब्स के लिए चल रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग(BPL) 2019-20 में समय अच्छा नहीं रहा है। गिब्स सिलहट थंडर के मुख्य कोच हैं. गिब्स की समस्या यह है कि स्थानीय बांग्लादेश के खिलाड़ी इंग्लिश नहीं समझते हैं। इसलिए वह उनको अपना सन्देश नहीं पहुंचा पाते हैं।  

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गिब्स का मानना है कि भाषा की बाधा के कारण वह खिलाड़ियों तक अपना संदेश नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

संचार की कमी इस तथ्य से समझी जा सकती है कि थंडर अंक तालिका में सबसे नीचे है। आठ मैचों के बाद, मोसादेक हुसैन सैकत के नेतृत्व वाली थंडर ने खुल्ना टाइगर्स के खिलाफ केवल एक मैच खेल जीता है। गिब्स ने खिलाड़ियों के स्वभाव पर भी सवाल उठाए।

Frustrating to communicate with Bangladesh players who don’t understand English: Herschelle Gibbs

गिब्स ने ढाका ट्रिब्यून के हवाले से कहा, "स्थानीय खिलाड़ी अंग्रेजी नहीं समझते हैं। इसलिए, हर समय पॉइंट्स बनाना मेरे लिए मुश्किल है। यह एक निराशाजनक बात है। जब मैं उनके साथ बात करता हूं तो मैं देख सकता हूं कि वे सुन रहे हैं लेकिन वे वास्तव में समझ नहीं रहे होते हैं।”

यह भी पढ़ें: एशिया कप, T20 विश्व कप और Aus में पिंक टेस्ट, यह रहा भारत का 2020 का पूरा शेड्यूल
 

गिब्स ने कहा, “मुझे लगता है कि खेल की समझ में सुधार करने की आवश्यकता है। और एक  बात है, वे बहुत मनमौजी हैं। मेरा मतलब है कि मेरे लिए उन्हें समझाना मुश्किल है क्योंकि वे इसे ठीक से नहीं समझते हैं।"

गिब्स ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि वह कैसे रुबेल मिया के साथ संवाद करने में सक्षम नहीं थे। रुबेल  ने मीरपुर में टाइगर्स के खिलाफ खेल में अपनी बीपीएल शुरुआत की। रुबेल ने आंद्रे फ्लेचर के साथ 62 रन की ओपनिंग में 44 रन बनाए। लेकिन एक समय में, वह लगभग 50 की स्ट्राइक-रेट से खेल रहा था।