2012 के बाद से MI को जयपुर में जीत नहीं, क्या इस साल बदलेगा इतिहास?

13 साल का इंतज़ार: क्या MI तोड़ेगी जयपुर में हार का सिलसिला?

इंडियन प्रीमियर लीग में कई यादगार पल हैं लेकिन कुछ आँकड़े वाकई समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं - और 20 मई 2012 को जयपुर में मुंबई इंडियंस (MI) की आखिरी जीत, क्रिकेट के इतिहास में दर्ज एक ऐसा ही पल है। ऐसे ही कई टीम हैं कि उनके घर पर जितना नामुमकिन है कुछ टीमें इस साल ऐसी रही हैं कि कई सालों से सामने वाली टीमों के उनके होमग्राउंड पर काफी साल बाद जीत हासिल कर पाई है जहां देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस राजस्थान के होम ग्राउंड पर मैच को जीत पाती है कि नहीं।

आइए उस समय के बारे जानते हैं जब मुंबई इंडियंस ने लास्ट बार जयपुर में मैच जीता था और तब से क्या बदलाव हुए

MI का एक अलग दौर

जब MI ने 2012 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की, तब भी यह फ्रैंचाइज़ अपने पहले IPL खिताब की तलाश में थी।

 

ट्रॉफी की संख्या: शून्य

मजबूत मुंबई इंडियंस जो अब पांच बार की चैंपियन है और IPL के इतिहास में सबसे प्रभावशाली टीमों में से एक है, तब भी गौरव की तलाश में थी। उस समय MI के खिलाड़ियों के लिए अपना पहला ट्रॉफी जीतने के लिए बेजोड़ मेहनत कर रहे थे।

 ओपनिंग जोड़ी: सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ मुंबई इंडियंस के लिए 

क्रिकेट के सदाबहार दिग्गज सचिन तेंदुलकर अभी भी MI की टीम में अहम भूमिका में हैं 2012 में जब लास्ट मुंबई इंडियंस ने मैच जीता था तब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग नहीं करते थे। तब विस्फोटक ड्वेन स्मिथ के साथ पारी की शुरुआत की सचिन तेंदुलकर करते थे। 

कप्तानी और टीम का विकास:

जसप्रीत बुमराह, जो अब विश्व क्रिकेट में एक प्रमुख गेंदबाज हैं जसप्रीत बुमराह 2012 में अभी तक IPL में डेब्यू भी नहीं किया था।

रोहित शर्मा जिन्होंने MI को पांच खिताब दिलाए तब रोहित शर्मा ने कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं संभाली थी। वह अभी भी एक खिलाड़ी के रूप में अपने हुनर को निखार रहे थे। MI का नेतृत्व और कोर अभी भी विकास के दौर से गुजर रहा था।

 

MI के बाहर क्रिकेट की दुनिया

विराट कोहली

उस समय, विराट कोहली के नाम पर सिर्फ़ 12 अंतरराष्ट्रीय शतक थे। आज, वह खेल के अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके नाम 80+ से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक और अनगिनत रिकॉर्ड हैं।

 जयपुर में 2012 की जीत के बाद से:तब से क्या क्या बदलाव हुए

MI पांच बार IPL चैंपियन बन चुका है, जिसने फ्रैंचाइज़ क्रिकेट में सबसे सफल टीमों में से एक है। रोहित शर्मा सबसे सफल IPL कप्तानों में से एक के रूप में उभरे हैं।

जसप्रीत बुमराह विश्व क्रिकेट में सबसे अच्छे डेथ बॉलर में से एक बन गए हैं।टीम ने दिग्गजों को रिटायर होते, सितारों को उभरते और टीम को कई बार बदलते देखा है और फिर भी, एक चीज नहीं बदली है - MI ने 2012 के उस खेल के बाद से जयपुर में फिर से जीत हासिल नहीं की है। वह जीत एक पुराने युग की निशानी है, उस समय की झलक जब MI एक उभरती हुई टीम थी, लेकिन अभी तक वह राजस्थान के होम ग्राउंड पर जीत हासिल नहीं कर पाया।