इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत ही बुरे दिन चल रहे हैं, जहां भारत की टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हार गई वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही है। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के पीछे आईपीएल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
वहीं अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले जोफ्रा आर्चर ने भी आईपीएल को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि जिससे आईपीएल की गरिमा को ठेस पहुंची है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
जोफ्रा आर्चर के बड़बोले बोल
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है जिसमें भारत की टीम 2-0 से पीछे चल रही है। भारत में क्रिकेट फैंस का कहना है कि टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन के पीछे आईपीएल जिम्मेदार है क्योंकि आईपीएल में छोटी बाउंड्री होती है और पिचें फ्लैट होती है जिस पर गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है इसलिए जो भी भारतीय बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं वह इंग्लैंड की पिचों पर आकर टर्निंग गेंद का सामना नहीं कर पाते हैं और जल्दी आउट हो जाते हैं।
यही कारण है कि भारतीय टीम T20 में आयरलैंड से हार गई और अभी इंग्लैंड से भी पीछे चल रही है।
इस बीच इंग्लैंड के प्रीमियम तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी भारतीय बल्लेबाजों के मजे लिए। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब जोफ्रा आर्चर से वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने शब्दों में कहा कि “अब सब कुछ नॉर्मल हो गया है। यहां आप सीधे बोलिंग करते हैं और अच्छी लेंथ पर करते हैं जबकि वहां (आईपीएल) बल्लेबाजों के लिए सारी चीज आसान बना दी जाती हैं और बाउंड्री इतनी छोटी होती है कि आपको बहुत ही ज्यादा फोकस रहना पड़ता है। जबकि यहां हमें ऐसा लगता है कि गेंदबाजों के पास थोड़ा ज्यादा मौका होता है।”
वही जोफ्रा अर्चन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड में एडजस्ट होना पड़ेगा क्योंकि यहां पर कंडीशन आईपीएल से बहुत अलग हैं। उन्होंने आगे बताया कि आईपीएल की पीछे फ्लैट होती है और बाउंड्री छोटी होती हैं इस वजह से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है।
दरअसल पिछले मैच में जब वैभव सूर्यवंशी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था तो जोफ्रा अर्चना जब उनको पहली बॉल फेंकी थी तो वैभव ने उन्हें पहले ही गेंद पर छक्का जड़ा था।
वही अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने आर्चर की दूसरी गेंद को छक्का मारा। हालांकि जोफ्रा आर्चर के अगले ओवर में छक्का मारने के प्रयास में वैभव काट बिहाइंड हो गए। इसी बात को लेकर पत्रकारों ने जोफ्रा आर्चर से सवाल किया कि आईपीएल और यहां में क्या अंतर है तो उपरोक्त जवाब जोफ्रा आर्चर ने दिया।
गौरतलब है कि सीरीज के तीसरे मैच में भारत को इंग्लैंड से 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में 201 रनों के जवाब में भारतीय टीम मात्र 11.4 ओवर में 76 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।





