जब बात IND vs NZ वनडे में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की आती है, तो यह लिस्ट भारतीय बल्लेबाज़ी की लय दर्शाती है कि कौन सा बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी ज्यादा पसंद करता है। आइए जानते हैं कि किस भारतीय खिलाड़ी को न्यूजीलैंड की बॉलिंग लाइनअप बेहद पसंद है।
IND vs NZ वनडे में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर
208 – शुभमन गिल (हैदराबाद)
हैदराबाद की पिच पर शुभमन गिल ने जो किया, वो इतिहास बन गया। 208 रनों की यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका और भारत की तरफ से किसी खिलाड़ी द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था। शुभमन गिल ने भारत के लिए 58 परियों में 56.37 औसत से 8 शतक,15 अर्धशतक और एक दोहरा शतक के साथ 2818 रन बनाए है
186 – सचिन तेंदुलकर (हैदराबाद)*
न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का 186 रन सर्वोच्च स्कोर था। सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 परियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। इनका वनडे करियर रिकॉर्डों से भरा है। इन्होंने 463 परियों में 44.83 की औसत से 49 शतक और 96 अर्धशतक के साथ 18426 रन बनाए है।
163 – सचिन तेंदुलकर (क्राइस्टचर्च)
विदेशी ज़मीन, स्विंग करती गेंद और सामने न्यूज़ीलैंड फिर भी सचिन का बल्ला बोला।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में राज करते आ रहे हैं। इनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
154 – विराट कोहली (मोहाली)
चेज़ मास्टर जब लय में हो, तो लक्ष्य छोटा लगने लगता है।
विराट कोहली वनडे में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों में हैं और रन-चेज़ में उनका रिकॉर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है।मोहाली की यह पारी कोहली की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है।
153 – सौरव गांगुली (ग्वालियर)
कप्तान के रूप में और बल्लेबाज़ के रूप में दादा हमेशा बड़े मौकों के खिलाड़ी रहे।
वनडे में ओपनिंग को आक्रामक पहचान देने वालों में गांगुली का नाम सबसे ऊपर आता है। इन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 153 रन इनका सर्वोच्च स्कोर है। इन्होंने वनडे करियर में 22 शतक और 72 अर्धशतक के साथ 11363 रन बनाए है।
153 – राहुल द्रविड़ (हैदराबाद)
“द वॉल” के नाम जाने,जाने वाले जब लंबी पारी खेलता है, तो विरोधी थक जाता है।
द्रविड़ भले ही टेस्ट विशेषज्ञ माने जाते हों लेकिन उनका वनडे करियर बेहतरीन रहा है इन्होंने भारत के लिए वनडे में 318 परियों में 39.2 की औसत से 12 शतक और 83 अर्धशतक के साथ 10889 रन बनाए है।
147 – रोहित शर्मा (कानपुर)
हिटमैन का नाम आए और बड़े स्कोर की बात न हो—ऐसा कैसे? वनडे में सबसे ज़्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं। यह 147 रन की पारी उनके शुरुआती करियर की झलक थी, जो आगे चलकर विस्फोटक परियों से वनडे के बेहतरीन ओपनरों में गिने जाए है।
147 रन तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था। वनडे में बेस्ट स्कोर इनका 264 का है जो 2014 में बना था। जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।





