भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर सुर्खियों में हैं। महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव के लिए इंग्लैंड दौरे पर अलग सुविधाएं की गई हैं। उनकी उम्र को देखते हुए ICC और ECB (England Cricket Board) के सुरक्षा नियम लागू होंगे, जिसके तहत उन्हें हर मैच स्थल पर अलग चेंजिंग रूम की सुविधा दी जाएगी।
ICC और ECB का सेफगार्डिंग नियम
रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC और ECB के सेफगार्डिंग नियम के तहत 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के साथ एक ही चेंजिंग रूम का उपयोग करने की अनुमति नहीं देते हैं। इसी कारण वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग सुविधाएं करायी जाएंगी। हालांकि वह टीम मीटिंग्स और मैच के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह सकेंगे।
ECB ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और मानसिक समझ को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा की गई है। इंग्लैंड के सभी मैदानों पर ड्रेसिंग रूम के सेफगार्डिंग अधिकारियों को भारतीय टीम नियम के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी नियमों का सही तरीके से पालन हो सके। 
वैभव के माता पिता भी साथ में कर सकते हैं सफर
इस दौरे की एक और खास बात यह है कि वैभव के माता-पिता भी उनके साथ यात्रा करेंगे। खासकर अंतरराष्ट्रीय दौरों पर खिलाड़ियों के परिवार को टीम होटल में ठहराने की अनुमति नहीं होती, लेकिन वैभव की कम उम्र को देखते हुए इस मामले में छूट दी गई है। इससे युवा बल्लेबाज को परिवार का सहयोग और प्यार मिलता रहेगा।
वैभव सूर्यवंशी हाल के महीनों में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन बनाकर नया इतिहास रचा था। अब सभी की निगाहें उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर टिकी हैं, जहां वह भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होंगे
आयरलैंड के खिलाफ वैभव करेंगे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड से 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 26 जून से प्रारंभ होगा। आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे तो वह भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।





