क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट को हमेशा से आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है। इस फॉर्मेट में मैच की शुरुआत ही कई बार पूरे मुकाबले की दिशा तय कर देती है। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज़ पहले ही ओवर में छक्का लगाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाए, तो उसका प्रभाव पूरे मैच पर पड़ता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ Sanju Samson ने इसी अंदाज़ में ICC Men's T20 World Cup के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
संजू सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहले ओवर में तीन बार छक्का लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा अलग-अलग टीमों के खिलाफ किया है,जो उनके विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करने की लय दर्शाती है।

किन टीमों के खिलाफ लगाया पहले ओवर में छक्का
1.IND vs NAM टी20 वर्ल्ड कप 2026
सैमसन ने अपने इस अनोखे रिकॉर्ड की शुरुआत Namibia के खिलाफ मैच में की, जब उन्होंने पारी के पहले ही ओवर की 6वीं गेंद को बाउंड्री के पार उड़ाया था। इस मैच में संजू सैमसन ने 8 गेंद में 21 की छोटी पारी लेकिन एक विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की,जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था।
2.IND vs ZIM टी20 वर्ल्ड कप 2026
संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के पहले ही ओवर में संजू सैमसन ने रिचर्ड नगरवा के ओवर में दूसरे ही गेंद पर छक्का जड़ कर अपना खाता खोला। संजू ने इस मैच में 15 गेंद पर 25 रन की पारी खेली,जिसमें 2 छक्के और एक चौका शामिल था।
3.IND vs ENG टी20 वर्ल्ड कप 2026
सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने मजबूत टीम England के खिलाफ मैच के पहले ओवर में आर्चर के पहले ओवर के तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक सीजन में 3 बार पहले ओवर में छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
भारतीय क्रिकेट के लिए खास उपलब्धि
भारत के लिए Rohit Sharma, Virat Kohli जैसे कई दिग्गज बल्लेबाज़ टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन पहले ओवर में तीन बार छक्का लगाने का यह अनोखा रिकॉर्ड अब तक किसी भारतीय के नाम नहीं था।

.jpg)



