टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 3 भारतीय कर पाए हैं ये कारनामा… जाने कौन है वह तीन खिलाड़ी

ICC T20 World Cup में भारत के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने एक ही मैच में 50+ रन बनाने के साथ विकेट भी लिया है। जानिए विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की पूरी कहानी।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई यादगार पारियां और घातक गेंदबाज़ी स्पेल देखने को मिले हैं। लेकिन जब कोई खिलाड़ी एक ही मैच में 50 से ज्यादा रन बनाने के साथ कम से कम एक विकेट भी हासिल कर ले, तो वह प्रदर्शन और भी खास बन जाता है। भारत के लिए यह कारनामा बहुत कम खिलाड़ियों ने किया है। आइए जानते हैं उन शानदार प्रदर्शनों के बारे में—

1. विराट कोहली – पाकिस्तान के खिलाफ, 2012 (78* रन और 1/21)

Virat Kohli को आमतौर पर एक बेहतरीन बल्लेबाज़ के रूप में जाना जाता है, लेकिन 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। कोहली ने 78 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ पारी खेली, जिससे भारत को मजबूत स्थिति मिली। इतना ही नहीं, उन्होंने गेंदबाज़ी में भी योगदान देते हुए 1 विकेट लेकर 21 रन दिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Virat Kohli vs wi t20 world cup 2016

2. विराट कोहली – वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2016 (89 रन और 1/15)

 कोहली इस सूची में एक बार नहीं, बल्कि दो बार शामिल हैं। 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा 1.4 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 15 रन देकर 1 विकेट भी लिया। हालांकि, उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारत को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

3. हार्दिक पांड्या – बांग्लादेश के खिलाफ, 2024 (50* रन और 1/32)

Hardik Pandya ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।0नाबाद 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और फिर 1/32 लेकर विपक्षी बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। 

Hardik pandya vs nambibiya allrounder show

4. हार्दिक पांड्या – नामीबिया के खिलाफ, 2026 (52 रन और 2/21)

2026 में नामीबिया के खिलाफ हार्दिक ने 28 गेंदों में 52 रनों की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में 2/21 लेकर उन्होंने साबित किया कि वह केवल सपोर्टिंग ऑलराउंडर नहीं, बल्कि एक सुपर ऑलराउंडर है।

5. शिवम दुबे – नीदरलैंड्स के खिलाफ, 2026 (66 रन और 1/25)

Shivam Dube ने 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 31 गेंदों में 66 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। इसके बाद 1/25 का शानदार स्पेल डालकर टीम की जीत पक्की करने में मदद की।