क्रिकेट की दुनिया में टेस्ट क्रिकेट का स्थान खास है। यह वो प्रारूप है जो बल्लेबाजों की तकनीक धैर्य और मानसिक ताकत की असली परीक्षा लेता है। भारत ने इस खेल को कई महान बल्लेबाज खेले हैं जिन्होंने न केवल रिकॉर्ड बनाए बल्कि भारतीय क्रिकेट का मान भी बढ़ाया। इन बल्लेबाजों में से कुछ ने टेस्ट रेटिंग में भी अपने शिखर तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है।
आइए जानते हैं भारत के उन महान बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट रेटिंग में सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया है
1. विराट कोहली (937 - 2018)
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली ने 2018 में 937 की अविश्वसनीय टेस्ट रेटिंग हासिल की। इस साल उनका इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन ऐतिहासिक था। विराट का यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ऊंचा है जो उनकी अपार काबिलियत और आक्रामकता का प्रतीक है।
2. सुनील गावस्कर (916 - 1979)
'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर ने 1979 में 916 की टेस्ट रेटिंग पाई थी। गावस्कर के समय में वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन उन्होंने बिना हेलमेट के इन कठिन परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन किया।
3. सचिन तेंदुलकर (898 - 2002)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2002 में 898 की रेटिंग हासिल की। सचिन का यह दौर उनके करियर का सुनहरा समय था जब उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं। उनका सीधा बल्ला और क्लासिक शॉट्स क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बसते हैं।
4. राहुल द्रविड़ (892 - 2005)
राहुल द्रविड़, जिन्हें 'द वॉल' कहा जाता है इन्होंने 2005 में 892 की रेटिंग पाई थी। उनकी तकनीकी क्षमता धैर्य और एकाग्रता ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट का एक आदर्श बल्लेबाज बनाया। 2005 में उनकी यादगार पारी खासकर पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ आज भी चर्चित है।
5. चेतेश्वर पुजारा (888 - 2017)
चेतेश्वर पुजारा, आधुनिक युग के सबसे स्थिर टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2017 में 888 की रेटिंग हासिल की। उनके धैर्य और रक्षात्मक खेल की वजह से उन्हें 'न्यू वॉल' भी कहा जाता है।
6. गौतम गंभीर (886 - 2009)
गौतम गंभीर ने 2009 में 886 की रेटिंग हासिल की थी। उनकी आक्रामक शुरुआत और कठिन परिस्थितियों में खेलने की क्षमता ने भारत को कई महत्वपूर्ण मैच जिताए।