पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप खेले गए मैच में साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेल कर लिया के नया इतिहास रच दिया। जिसे कई सालों से कोई और बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया था,साहिबजादा फरहान ने कर दिखाया है।
आइए जानते हैं साहिबजादा फरहान ने कौन से रिकॉर्ड को तोड़ा है -
विराट कोहली ने 2014 t20 वर्ल्ड में 319 रन बनाए थे। जो आज तक एक बल्लेबाज द्वारा एक टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में बनाया गया सबसे ज्यादा रन था। 12 साल से यह रिकॉर्ड विराट कोहली के सिर का ताज बना हुआ था। उस सीजन में विराट कोहली ने 4 अर्धशतकीय पारी की बदौलत से 319 रन बनाए थे।
.jpg)
12 साल बाद साहिबजादा फरहान ने छीना विराट के सिर का ताज
श्रीलंका ने टॉस जीतते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसमें पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर नया इतिहास रच दिया है। विराट कोहली के एक वर्ल्ड कप में बनाए गए सबसे ज्यादा रन 319 , साहिबजादा फरहान ने एक टी20 वर्ल्ड कप में 384 रन बनाए।

अभी सेमीफाइनल में पाकिस्तान के जाने का मौका है,अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में गई तो साहिबजादा फरहान के पास 2 और मौके रहेंगे। अगर इन दोनों मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करके 400+स्कोर करते हैं तो वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे , जिन्होंने 400+ रन बनाए है।





