टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ें हैं

most sixes in the t20 world cup by indian player

2021 का टी20 वर्ल्ड कप 15 अक्टूबर से यूएई में आयोजित होने वाला है। गौरतलब है कि क्रिकेट के टी20 फ़ॉर्मेट में चौकों छक्कों की बारिश होती है। वहीं इस बार के वर्ल्ड कप में भी चौकों-छक्कों की बरसात होना तय है। जिस टीम में ज्यादा हिटर रहेंगे वह वर्ल्ड कप के लिए ज्यादा हकदार रहेगी। इस मामले में वेस्टइंडीज सबसे आगे नज़र आ रही है। वहीं भारतीय टीम भी कई बड़े हिटर्स से भरी हुई है। 

READ ALSO:

T20 world cup 2021 India match schedule: देखें लिस्ट

आइये आज जानते हैं कि भारत के तरफ से किन 5 बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ें हैं। आइये टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

5- सुरेश रैना 

Suresh Raina

सुरेश रैना भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में पांचवें नम्बर पर आते हैं। रैना ने भारत के लिए विश्व कप के 26 मैच में खेले हैं जिसमें उन्होंने 25.16 की औसत से 453 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 12 छक्के और 47 चौके लगाए हैं।

4- महेंद्र सिंह धोनी 

MS Dhoni in T20 world cup

भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में चौथे नम्बर पर आते हैं। उन्होंने 33 टी 20 विश्व कप मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेले हैं। धोनी ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 19 छक्के लगाए हैं और इस तरह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में वह चौथे स्थान पर हैं।

3- विराट कोहली 

Virat Kohli

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में विराट कोहली का नाम तीसरे नम्बर पर आता है। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में 24 छक्के लगाए हैं, जिससे वह टी 20 विश्व कप में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने सिर्फ 16 वर्ल्ड कप मैचों में 777 रन बनाये हैं।

2- रोहित शर्मा 

Rohit Sharma most sixes in t20 world cup


रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 24 छक्के लगाए हैं और 39.58 की औसत से 673 रन बनाए हैं। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 28 मैच खेलें हैं।

1- युवराज सिंह 

most sixes in wc

भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में युवराज का नाम पहले नम्बर पर आता है। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में 33छक्के लगाकर इस लिस्ट में पहले नम्बर पर हैं। उन्होंने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 31 मैच खेले हैं जिसमें वे 23.72 की औसत से 593 रन बनाने में सफल रहे हैं।