भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में पावरप्ले का तूफान: बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए ICC Men's T20 World Cup फाइनल में भारतीय ओपनर Abhishek Sharma और Sanju Samson ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए पावरप्ले में 92 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया। इस दौरान दोनों ने वर्ल्ड कप के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे ICC Men's T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। Abhishek Sharma और Sanju Samson की जोड़ी ने पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए इतिहास रच दिया।

आइए नीचे जानते हैं कि भारतीय बल्लेबाज़ों ने पावरप्ले में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए —

1.वर्ल्ड कप के इतिहास के फाइनल में पहली 50+ ओपनिंग साझेदारी

फाइनल मैच में New Zealand national cricket team ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके जवाब में भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 50+ रन की साझेदारी कर डाली।

यह ICC Men's T20 World Cup के इतिहास के फाइनल में पहली बार हुआ है जब किसी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ों ने फाइनल में 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की।

2. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर

भारतीय टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 92/0 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। 

92/0 – भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (2026)

92/1 – वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान (2024)

91/1 – नीदरलैंड बनाम आयरलैंड (2014)

89/3 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (2016)

इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज़ों ने नया इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड के इतिहास के पावरप्ले में सर्वोच्च टोटल बनाया।

3. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने फाइनल में 98 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की, जो वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई।

Sanju samson and abhishek sharma t20 World Cup final highest powerplay score

टॉप रिकॉर्ड:

98 – संजू सैमसन / अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड (2026)*

48 – Kamran Akmal / Shehzad Hasan बनाम श्रीलंका (2009)

29 – Mohammad Rizwan / Babar Azam बनाम इंग्लैंड (2022)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

4.T20 WC फाइनल में सबसे तेज़ 50 रन बनाने वाली टीमें 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (आज) 3.6 ओवर

पाकिस्तान बनाम भारत (2007) 5.3 ओवर

भारत के लिए दूसरा सबसे तेज फिफ्टी 

12b - Yuvraj Singh v ENG (2007)

18b - 𝗔𝗯𝗵𝗶𝘀𝗵𝗲𝗸 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮 v NZ (2026)*

18b - KL Rahul v SCO (2021)

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज फिफ्टी पूरी करने दूसरे खिलाड़ी बने।