T20 World Cup में ऐसा करने वाले सिर्फ 4 भारतीय गेंदबाज,जिसमें विराट कोहली ने दो बार करके दिखाया

टी20 वर्ल्ड कप में “Player of the Tournament” का अवॉर्ड जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इस लेख में उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा और रोमांचक टूर्नामेंट ICC Men's T20 World Cup माना जाता है। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और शानदार प्रदर्शन करते हैं। पूरे टूर्नामेंट में जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहता है, उसे “प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट” का सम्मान दिया जाता है।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में भी कुछ ऐसे मौके आए हैं जब भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर यह सम्मानजनक पुरस्कार जीता और देश का नाम रोशन किया। 

आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में यह खास सम्मान हासिल किया।

1. Virat Kohli – 2014

2014 के टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहद शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को कई महत्वपूर्ण मैचों में मजबूती दी।

कोहली ने इस टूर्नामेंट में 6 मैचों की 6 पारियों में 106.33 की शानदार औसत से 319 रन बनाए थे। उस समय टी20 वर्ल्ड कप के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया था। उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया।

India's first cricket virat kohli won player of the series award in T20 World Cup

2. Virat Kohli – 2016

विराट कोहली ने 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भी अपनी बल्लेबाज़ी से दुनिया को प्रभावित किया। उन्होंने कई मैचों में मैच जिताने वाली पारियां खेलीं और इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने 5 मैचों की 5 परियों में 133.00 की औसत से 273 रन बनाए थे। जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल था।

3. Jasprit Bumrah – 2024

2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाज़ी से विरोधी टीमों की कमर तोड़ दी। इस टर्मिनेट में जसप्रीत बुमराह ने 8 मैचों में 15 विकेट लिए थे। इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह से आगे विकेट लेने के मामले में फ़ज़लहक फारूकी और अर्शदीप सिंह थे,लेकिन बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड इसीलिए मिला था,क्योंकि उन्होंने जीतने भी लिए ,उस समय पर लिए थे जहां पर भारत के जितने के मौका बिल्कुल भी नहीं था। 2024 t20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी काबिलेतारिफ थी।

4. Sanju Samson – 2026

2026 के टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने अपने शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ 5 मैचों में ही 321 रन बनाए थे। संजू ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का दमखम दिखाया था। इन्होंने 5 मैचों में ही 24 छक्के लगाए थे,जो और खिलाड़ियों से ज्यादा था। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से इन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।

Sanju samson won player of the series award in T20 World Cup 2026