भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ T20I शतक लगाने वाला इकलौता बल्लेबाज़

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज़ पदुम निशंका ने भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टी20I शतक लगाकर खास उपलब्धि हासिल की है। जानिए उनके रिकॉर्ड और करियर के अहम आंकड़े।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। खासकर जब यह प्रदर्शन मजबूत टीमों के खिलाफ हो, तो इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ टी20I में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा खिलाड़ी है जिसने भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाफ शतक लगाया है - 

भारत के खिलाफ अब तक 8 खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया है। भारत के खिलाफ T20I में शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ निम्नलिखित हैं - 

1.Evin Lewis 2.Glenn Maxwell 3.Josh Inglis 4.David Miller 5.Colin Munro 6.Pathum Nissanka 7.Rilee Rossouw 8.Shane Watson 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले बल्लेबाज

1.ब्रैंडम मैकुलम 2.मार्टिन गप्टिल 3.ऋतुराज गायकवाड़ 3.dewald ब्रेविस और 4.पदुम निशंका।

इसमें ध्यान देना वाली बात यह है कि इसमें सिर्फ एक खिलाड़ी पदुम निशंका ही है, जिसने भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाफ टी20 शतक लगाया है। क्रिकेट की दो ऐसी टीम जिसके खिलाफ रन बनाना मुश्किल होता है। लेकिन पदुम निशंका ने दोनों टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है कि मैं सामने कोई भी टीम हो मैं तैयार हूं रन बनाने के लिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाज

Padum nishanka one and only batsman in the world who score century against AUS and ind

पदुम निशंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के शतक लगाकर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इस शानदार पारी की वजह से श्रीलंका की टीम सुपर 8 में जगह बना पायी। और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मैच में पदुम निशंका ने 52 गेंदों 100 रनों की नाबाद पारी खेली,जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

पदुम निशंका के टी20 करियर पर एक झलक

पदुम निशंका ने श्रीलंका के लिए 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20I डेब्यू किया था। तब से अब तक निशंका ने श्रीलंका के लिए 88 टी20 मैचों की 87 परियों में 40.56 की औसत से 2636 रन बनाए है। जिसमें इनका सर्वोच्च स्कोर 107 रन भारत के खिलाफ है। इन्होंने 268 चौके और 78 छक्के लगाए हैं। जिसमें 19 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं।