क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने बल्लेबाजी या गेंदबाजी में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए। किसी ने 10,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए, किसी ने 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए, तो किसी ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले। लेकिन आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बात में बात करेंगे जिससे ये सभी उपलब्धि अपने किया है।
दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे संपूर्ण खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों फॉर्मेट में ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिन्हें हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है।
सिर्फ़ जैक्स कैलिस के नाम है यह अनोखा रिकॉर्ड
जैक्स कैलिस क्रिकेट इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक साथ ये चार बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं—
10,000 से ज्यादा टेस्ट रन
100 या उससे अधिक टेस्ट मैच
10,000 से ज्यादा वनडे रन
500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट
यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर माना जाता है।
विराट कोहली भी नहीं कर पाए यह कमाल
विराट कोहली आधुनिक दौर के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 9230 रन है। विराट कोहली के नाम 10000 टेस्ट रन नहीं बना पाए। हालांकि उन्होंने वनडे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।
एमएस धोनी के नाम नहीं हैं 100 टेस्ट मैच
भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 90 मैच खेले। यानी वह 100 टेस्ट मैच खेलने का आंकड़ा भी नहीं छू सके। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उनका योगदान शानदार रहा, लेकिन यह रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है।
एलेस्टेयर कुक के 10,000 वनडे रन नहीं
इंग्लैंड के महान सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक ने टेस्ट क्रिकेट में 12,000 से ज्यादा रन बनाए और 161 टेस्ट मैच खेले। लेकिन वनडे क्रिकेट में वह 10,000 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। इन्होंने वनडे क्रिकेट में सिर्फ 3204 रन बनाए है।
सचिन तेंदुलकर भी नहीं ले सके 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट
सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,000 से ज्यादा रन और 100 शतक दर्ज हैं। उन्होंने गेंदबाजी में भी कई अहम विकेट लिए, लेकिन उनके नाम 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट नहीं हैं। इसलिए वह भी इस खास उपलब्धि से दूर रह गए।
जैक्स कैलिस क्यों हैं सबसे अलग?
जैक्स कैलिस ने अपने करियर में 166 टेस्ट मैच, 13,289 टेस्ट रन, 11,579 वनडे रन और 577 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में लगातार रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी मैच जिताने की क्षमता उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे सफल ऑलराउंडर खिलाड़ी बनाता है।
क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाज हुए हैं, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में इतनी ऊंचाई तक पहुंचने का कारनामा अब तक सिर्फ़ जैक्स कैलिस ही कर सके हैं। यही वजह है कि उन्हें खेल के सबसे महान ऑलराउंडर्स में सबसे ऊपर रखा जाता है।





