IPL 2026 में अगर किसी बल्लेबाज ने अपने विस्फोटक खेल से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह नाम है वैभव सूर्यवंशी। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने इस सीज़न में शानदार बल्लेबाजी की है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड हिला दिए। खास बात यह रही कि सूर्यवंशी ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि छक्कों की ऐसी बरसात की, जो IPL इतिहास में बहुत कम देखने को मिली है।
आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने किस दिग्गज का और कौन सा रिकॉर्ड हिला दिया है -
एक सीजन में सबसे तेज़ी से 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सिर्फ 236 गेंदों में 50 छक्के पूरे कर दिए। इसके साथ ही वह IPL इतिहास में एक सीज़न में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में 237 गेंदों में यह कारनामा किया था।
IPL के एक सीज़न में सबसे तेज़ 50 छक्के (गेंदों के मामले में)
236 गेंद — वैभव सूर्यवंशी (2026)
237 गेंद — आंद्रे रसेल (2019)
430 गेंद — क्रिस गेल (2012)
456 गेंद — क्रिस गेल (2013)
रन चेज़ में भी सूर्यवंशी का दबदबा
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ पहले बल्लेबाजी करते हुए ही नहीं, बल्कि लक्ष्य का पीछा करते हुए भी बेहद खतरनाक साबित हुए। IPL 2026 में उन्होंने चेज़ के दौरान 30 छक्के लगाए, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीज़न में सबसे ज्यादा हैं।
IPL के एक सीज़न में चेज़ में सबसे ज़्यादा छक्के
30 — वैभव सूर्यवंशी (2026)
29 — क्रिस गेल (2012)
25 — अंबाती रायडू (2018)
25 — क्रिस गेल (2011)
24 — रयान रिकेल्टन (2026)
24 — वैभव सूर्यवंशी (2025)
एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्कों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचे
IPL इतिहास में एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। लेकिन वैभव सूर्यवंशी 2026 में 53 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
IPL के एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के
59 — क्रिस गेल (2012)
53 — वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 — आंद्रे रसेल (2019)
51 — क्रिस गेल (2013)
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो सूर्यवंशी अब IPL इतिहास में एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें अभिषेक शर्मा,श्रेयस अय्यर और विराट कोहली को वैभव सूर्यवंशी ने पीछे छोड़ दिया है।
IPL को मिला नया सिक्सर किंग?
क्रिस गेल को लंबे समय तक IPL का सबसे बड़ा सिक्सर किंग माना जाता रहा है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से एक सीजन में रिकॉर्ड तोड़ने में लग गए हैं। आने वाले समय में IPL इतिहास के सबसे बड़े सिक्सर किंग बनेंगे।

.jpg)



