सहवाग-मैक्सवेल भी रह गए पीछे, आखिर किसने अनोखा कारनामा किया ?

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज और सबसे कम उम्र में 500 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया है।

IPL में अगर किसी युवा खिलाड़ी चर्चा में चल रहा है तो वह है वैभव सूर्यवंशी,जो पिछले साल IPL से लेकर U19 वर्ल्ड तक वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब बोला है। वही अंदाज इस साल चल रहे IPL में देखने को मिला है। इस IPL में वैभव ने तो बड़े गेंदबाजों को टारगेट करके रखा है। जीतने भी नामी गेंदबाज थे ,वैभव ने सबको अच्छे से पिटाई करके चर्चा में बने हुए हैं।

लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने इस IPL में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। आइए जानते हैं कि वैभव ने कौन सा नया कीर्तिमान हासिल किया है-

 वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी जब मैदान में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं तो दर्शकों को खूब मजा आता है। इसी मजे मजे में वैभव ने IPL इतिहास में सबसे तेज 500 रन पूरे कर लिए हैं। 

वैभव सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल,प्रियांश आर्य,वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। काफी सालों से सबसे तेज 500 रन पूरे करने वाले ग्लेन मैक्सवेल के पास रहे इस रिकॉर्ड को वैभव ने तोड़ दिया।Vaibhav suryavanshi youngest IPL player made 500 runs

वैभव सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल ने 500 रन पूरे करने के लिए 260 गेंदे खेली थी। लेकिन वैभव ने 500 रन पूरे करने के लिए 227 बॉल लिए। वहीं प्रियांश आर्या ने 278 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे।

यह रहा 500 रन करने के सबसे कम गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इसमें टॉप करते हुए खुद को साबित किया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हो गए हैं।

लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में 500 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इन्होंने 15 साल 26 में 500 रन पूरे किए हैं। इससे पहले सबसे कम उम्र में 500 रन पूरा करने वाले पृथ्वी शॉ थे,जिन्होंने 19 साल 164 दिन में पूरे किए थे। 

पृथ्वी शॉ के बाद संजू सैमसन ने 19 साल 195 दिन में 500 रन पूरे किए थे। संजू सैमसन के बाद ऋषभ पंत और ईशान ने क्रमशः 19 साल 220,19 साल 295 दिन में 500 रन पूरे किए थे।