भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले लगभग 15 सालों में जिम्बाब्वे के खिलाफ कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मौका दिया है। जब भी भारत ने युवा टीम के साथ जिम्बाब्वे का दौरा किया, कई खिलाड़ियों ने इसी सीरीज के जरिए अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह है कि इनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं जो आगे चलकर भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बने।
जानकारी के अनुसार अब तक 21 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू जिम्बाब्वे के खिलाफ किया है।
2010 में एक साथ कई खिलाड़ियों को मिला मौका
साल 2010 में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया। इस सूची में रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली, नमन ओझा और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
इनमें विराट कोहली आगे चलकर भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बने, जबकि अश्विन ने तीनों फॉर्मेट में अपनी गेंदबाजी से शानदार पहचान बनाई।
2015 में फिर दिखा युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
साल 2015 में भारत क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। इस बार स्टुअर्ट बिन्नी, केदार जाधव, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, संदीप शर्मा और संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया।
इनमें से अक्षर पटेल और संजू सैमसन आज भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। जो लंबे समय से टीम का हिस्सा है,और भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
2016 में सबसे ज्यादा डेब्यू
साल 2016 में भारत ने जिम्बाब्वे दौरे पर सबसे अधिक नए खिलाड़ियों को मौका दिया। इस दौरान युजवेंद्र चहल, ऋषि धवन, मनदीप सिंह, केएल राहुल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी और बरिंदर सरन ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला।
केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने बाद में भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल फिलहाल में टीम नहीं है,लेकिन केएल राहुल को टेस्ट और वनडे मैचों में देखने को मिलता है।
2024 में नई पीढ़ी की एंट्री
2024 में भी जिम्बाब्वे दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए खास रहा। अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, साई सुदर्शन और तुषार देशपांडे ने इसी सीरीज में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया।
इन खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है और आने वाले वर्षों में इनसे बड़ी उम्मीदें रहेंगी। जिसमें अभिषेक शर्मा भारतीय टी20 टीम में लगातार देखने को मिल रहा है और वह अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
2026 जिम्बाब्वे दौरे में भी हो सकता है कुछ खिलाड़ियों का डेब्यू
23 जुलाई से खेले जाने वाले जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले जाने वाले मैच में भारत के 3 खिलाड़ियों के हो सकता है अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू। जिसमें अशोक शर्मा जो IPL में गुजरात के लिए खेलते थे। दूसरा नाम यश ठाकुर का है,जो IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे। तीसरा नाम पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभासीमरन सिंह का डेब्यू हो सकता है।





