IPL 2023 Auction: नामीबिया और आयरलैंड की ओर से नीलामी में बिकने वाला पहला खिलाड़ी

IPL 2023 Auction Surprising and Interesting Buys, First Player from Namibia and Ireland

Interesting facts about IPL 2023 Auction in Hindi

आईपीएल ऑक्शन 2023 में इस बार कई सारे रिकॉर्ड बने है। इसमें कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जो पिछले 15 आईपीएल नीलामी में नहीं बने थे। कुछ रिकॉर्ड को जानकार ख़ुशी होगी तो कुछ पर विश्वास नहीं होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की नीलामी में तीन सबसे महंगी खरीद के साथ नए रिकॉर्ड बनाए गए। आइये विस्तार से जानते हैं कि IPL 2023 में चौकाने वाले फैसले कौन से हुए हैं। 


IPL 2023 में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी 

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी और आलराउंडर सैम कुरेन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरून ग्रीन हैं जिन्हे मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने लिए खरीदा सबसे महंगा खिलाड़ी 


मुंबई इंडियंस ने पिछले साल आईपीएल की नीलामी में ईशान किशन को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च किये थे। ईशान किशन को खरीदने के लिए जितने पैसे खर्च किये गए थे उतने पैसे मुंबई इंडियंस ने कभी खर्च नहीं किये थे। इस साल मुंबई ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई ने अपने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के रूप में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करती है लेकिन पिछले साल दीपक चाहर को खरीदने के लिए भी चेन्नई ने खूब पैसे लुटाये थे। इस साल भी चेन्नई ने अपने आईपीएल नीलामी इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। चेन्नई ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीद कर सबसे महंगा खिलाड़ी खरीद लिया है। 


आईपीएल नीलामी में बिकने वाली पहला आयरलैंड का खिलाड़ी 

जोशुआ लिटिल आईपीएल नीलामी में चुने जाने वाले पहले आयरलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं। गुजरात टाइटन्स ने शुक्रवार को कोच्चि में मिनी-नीलामी में उन्हें 4.4 करोड़ रुपये में साइन किया। लिटिल की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। 

लखनऊ सुपर जायंट्स के मैदान में उतरने से पहले गुजरात टाइटन्स ने लिटिल के लिए बोली खोली। हालाँकि, टाइटन्स उनके लिए बोली लगाते रहे। 

यह भी पढ़ें: 

5 क्रिकेटर जो कर चुके हैं INDIAN ARMY में काम, देखें लिस्ट

लिटिल ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2022 में हैट्रिक ली जब उन्होंने एडिलेड में न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर को आउट किया। इसके साथ लिटिल पुरुषों के टी20 विश्व कप मैच में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं।

 

लिटिल कर्टिस कैम्फर के बाद टी20 विश्व कप हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरिशमैन हैं। टी20 विश्व कप में सात मैचों में लिटिल ने 7.00 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए। टी20 में उनका औसत 7.34 की इकॉनमी से 20.46 का है।

आईपीएल नीलामी में बिकने वाला चौथा ज़िम्बाम्वे का खिलाड़ी 

ज़िम्बाम्वे के अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने IPL 2023 में बोली पाकर आईपीएल खेलने वाले ज़िम्बाम्वे के चौथे खिलाड़ी बन जायेंगे। सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपये में साइन किया है।

 

शुक्रवार को कोच्चि में आईपीएल 2023 की नीलामी में 50 लाख की बेस प्राइस में रजा को पंजाब किंग्स ने खरीदा है। सिकंदर रजा रे प्राइस, टाटेंडा तैबू और ब्रैंडन टेलर के बाद आईपीएल टीम द्वारा साइन किए जाने वाले चौथे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी बने।
 

आईपीएल नीलामी में बिकने वाले नामीबिया के पहले खिलाड़ी 


पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके और अब वर्तमान में नामीबिया के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर डेविड वाइज को आईपीएल में खरीददार मिल गया हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है।

ऑलराउंडर डेविड वाइज ने पीएसएल के साथ-साथ टी20 विश्व कप में भी बल्ले और गेंद से अपनी अहमियत दिखाई है। आंद्रे रसेल के चोटिल होने के कारण वह उनके एक महत्वपूर्ण कवर जोड़ेंगे। वह आईपीएल नीलामी में बिकने वाले पहले नामीबियन क्रिकेटर बन गए है।