IPL हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो कप्तानी का बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिसमें सही निर्णय से लेकर मैच को जिताने की जिम्मेदारी होती है। जिसमें कप्तान पर ज्यादा जिम्मेदारी होती है,रन बनाने से लेकर मैच जीतने तक।
आइए नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर जिन्होंने IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाए:
1. Sanju Samson – 119 रन vs PBKS (2021)
संजू सैमसन ने Rajasthan Royals की पहली बार कप्तानी संभालते ही इतिहास रच दिया। 119 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने न सिर्फ सबसे बड़ा स्कोर बनाया,बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया था कि वह कप्तानी के हकदार है।

2. Mayank Agarwal – 99 रन vs DC (2021)
Punjab Kings के लिए पहली बार कप्तान के तौर पर मयंक अग्रवाल ने 99 रन की शानदार पारी खेली। शतक से भी चुके थे और मैच को भी हर गए थे।लेकिन अपनी तरफ से कप्तानी पारी खेली थी।
3. Shreyas Iyer – 93 रन vs KKR (2018)
श्रेयस अय्यर ने 2018 में पहली बार IPL में Delhi Capitals की कप्तानी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 93 रन बनाए। जिसमें 40 गेंदों में खेली गई इस पारी में 3 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

4. Faf du Plessis – 88 रन vs PBKS (2022)
Royal Challengers Bangalore के कप्तान बनते ही फाफ डु प्लेसिस ने 88 रनों की दमदार पारी खेली। इस पारी में इन्होंने 57 गेंदों के इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
5. Kieron Pollard – 83 रन vs PBKS (2019)
Mumbai Indians के लिए पहली बार कप्तानी करते हुए पोलार्ड ने 83 रन ठोके। उनकी इस पारी में साफ झलक रहा था कि यह अपनी कप्तानी का जिम्मेवारी बखूबी निभा रहे हैं।
6. Ishan Kishan – 80 रन vs RCB (2026)
IPL 2026 में ईशान किशन ने कप्तानी डेब्यू पर 80 रन बनाकर इस खास सूची में अपनी जगह बना ली। पहली बार हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए किशन ने कप्तानी का जिम्मा संभालते हुए 38 गेंदों 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से विस्फोटक पारी खेलकर इस सीजन की शुरुआत की है।





