इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन “पर्पल कैप” उस गेंदबाज़ को मिलती है, जो सबसे ज़्यादा विकेट लेता है। जो पूरे सीजन में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करके सबसे जाता विकेट लेता हो।लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने सालों तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया, 100-150 विकेट लिए ,लेकिन फिर भी एक भी बार पर्पल कैप अपने नाम नहीं कर पाए।
आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही दिग्गज गेंदबाज़ों पर जिन्होंने लगातार विकेट, लेकिन पर्पल कैप नहीं जीत पाएं
1. Sunil Narine – 192 विकेट
कोलकाता के इस रहस्यमयी स्पिनर ने कई सीज़न में बल्लेबाज़ों को परेशान किया। इन्होंने अपने IPL करियर में 188 मैचों 192 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें इन्होंने 7 बार एक मैच में 4 विकेट लिए और 1 मैच 5 विकेट लिए हैं। सबसे बेस्ट स्पेल इनका 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे। लेकिन इन्होंने कभी भी पर्पल कैप नहीं जीत सके।

2. Piyush Chawla – 192 विकेट
आईपीएल के अनुभवी लेग स्पिनर, जिन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इन्होंने 192 IPL मैचों में 192 विकेट लिए हैं।जिसमें इनका बेस्ट स्पेल 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट है। लेकिन इन्होंने भी कभी पर्पल कैप को अपने नाम नहीं कर पाए।

3. Ravichandran Ashwin – 187 विकेट
रवि अश्विन एक अनुभवी गेंदबाज होकर भी इन्होंने भी कभी पर्पल कैप को अपने नाम नहीं सके। इन्होंने 220 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। जिसमें इनका बेस्ट स्पेल 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट है।
4. Jasprit Bumrah – 183 विकेट
यॉर्कर किंग बुमराह डेथ ओवर्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं। इनकी गेंदबाजी IPL से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सभी ने देखा है। इनका इस लिस्ट में होना एक सोचने वाली बात है। इन्होंने IPL में 145 मैचों 183 विकेट लिए हैं।
5. Amit Mishra – 174 विकेट
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल लेग स्पिनरों में से एक। कई बार हैट्रिक लेने वाले मिश्रा जी ने शानदार रिकॉर्ड बनाया, लेकिन पर्पल कैप नहीं जीत पाए। अमित मिश्रा ने IPL में 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं। इनका IPL में बेस्ट स्पेल 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट है।
6. Ravindra Jadeja – 170 विकेट
जडेजा एक ऑलराउंडर हैं—गेंद, बल्ला और फील्डिंग तीनों में कमाल के खिलाड़ी है जडेजा 254 मैचों में 170 विकेट लिए हैं। जिसमें इनक बेस्ट स्पेल 16 रन देकर 5 विकेट है। इन्होंने IPL में 3260 रन भी बनाए है। लेकिन इन्होंने भी कभी पर्पल कैप को नहीं जीत सके।
7. Rashid Khan – 158 विकेट
आधुनिक टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक स्पिनरों में से एक राशिद खान ने IPL में 136 मुकाबलों में ही 158 विकेट लिए हैं। जिसमें इनका बेस्ट स्पेल 24 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।






