जाने IPL 2023 Auction में सभी देश के खिलाड़ियों की लिस्ट, संख्या और बेस प्राइस

IPL 2023 auction players Details, Base Price and Caped uncapped list in Hindi,

Country wise players registered for IPL 2023 auction

IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होने में अब एक महीने से कम समय बचा है  जिन खिलाड़ियों की बोली इस बार बोली लगेगी सभी ने 1 दिसंबर 2022 तक अपने नाम सबमिट कर दिए हैं। इस बार के मिनी ऑक्शन में कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। इसमें 277 विदेशी खिलाड़ी हैं और 714 भारतीय खिलाड़ी हैं। 

आइए जानते हैं कि विदेशों से किस देश के कितने खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। 

देश                    कुल खिलाड़ी 

अफगानिस्तान               14
ऑस्ट्रेलिया                   57
बांग्लादेश                       6
इंग्लैंड                         31
आयरलैंड                      8
नामीबिया                      5
नीदरलैंड                      7
न्यूजीलैंड                    27
स्कॉटलैंड                     2
दक्षिण अफ्रीका            52
श्रीलंका                       23
यूएई                            6
वेस्टइंडीज                 33
जिम्बाब्वे                     6

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से सबसे ज्यादा खिलाडियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार 1 दिसंबर को एक बयान में कहा कि  कुल 991 खिलाड़ियों (714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों) ने आईपीएल 2023 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा बनने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।
 

इंडियन प्रीमियर लीग के इस बार के मिनी ऑक्शन के लिए नाम दर्ज कराने की आखिरी तारीख  30 नवंबर 2022 थी। इन खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

गौरतलब है कि अगर प्रत्येक फ्रैंचाइजी को अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखने होते हैं, तो नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होते हैं (जिनमें से 30 खिलाड़ी तक विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं)।

कैप्ड भारतीय खिलाड़ी  -   19 
कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी -   166
एशोसियेट देश के खिलाड़ी-   20 
अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीज़न का हिस्सा थे -   91 
अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी जो पिछले आईपीएल सीज़न का हिस्सा थे-   3
 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी -    604
 अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी-    88

इस बार कोच्चि में होगी नीलामी


नीलामी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में होने वाली है। इससे पहले टर्की की राजधानी इस्तांबुल में नीलामी की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन आवाजाही तथा सामान की वजह से  इस विचार को छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: 

भारतीय क्रिकेट आलराउंडर ने कभी फ़ुटबाल न खेलने की खाई कसम, वजह चौंकाने वाली

केवल एक दिन ही होगी नीलामी 

यह नीलामी एक दिन ही होगी। इस साल हर टीम के पास खर्च करने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये होंगे। इसके अलावा उनके पास पिछली नीलामी पर्स से बची हुई धनराशि होगी।

जो रूट का नाम भी इस बार की नीलामी में है शामिल 

कैमरून ग्रीन, जो रूट और आदिल राशिद जैसे कुछ बड़े नामों ने पहले ही आगामी मिनी-ऑक्शन के लिए खुद का नाम दर्ज कराया है। जो रूट का बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये है। कैमरन ग्रीन और आदिल राशिद की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। 

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी 

इसके अलावा कूल्टर-नाइल, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जे ओवरटन, क्रेग ओवरटन, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, एडम मिलने, जेम्स नीशम, केन विलियमसन, रिली रॉसौव, रासी वैन डर हुसैन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर की भी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये है।

1.5 करोड़ रूपये की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी 

सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जे रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डेविड मालन, जेसन रॉय, शेरफेन रदरफोर्ड

1 करोड़ रूपये की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरिक  क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज, रखीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन, डेविड वीज 

मिनी ऑक्शन में नाम दर्ज कराने वाले सबसे कम के उम्र के खिलाड़ी

अयान अफजल खान-  17 साल 38 दिन
सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी
अमित मिश्रा - 40 साल 29 दिन