आईपीएल में बल्लेबाजों की विस्फोटक बल्लेबाजी अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन असली मुकाबला गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी और दबाव बनाने की क्षमता से तय होता है। वहीं अगर IPL जैसे टी20 फॉर्मेट में अगर गेंदबाज गेंद को डॉट कराता है,तो गेंदबाज की असली पहचान बनती है। क्या आप जानते हैं कि IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंद कराने वाले गेंदबाज को,
आइए नज़र डालते हैं उन गेंदबाजों पर जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंककर इतिहास रचा:
आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें
219 — Dale Steyn (2013)
2013 का सीजन Dale Steyn के नाम रहा। इस सीजन इन्होंने 17 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 407 गेंदे फेंकी थी। वहीं इन्होंने 219 गेंद डॉट डाली थी। इस सीजन इन्होंने 19 विकेट लिए थे। एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा गेंद डॉट करने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है।
200 — Prasidh Krishna (2022)
युवा तेज गेंदबाज Prasidh Krishna ने 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 डॉट गेंदें डालीं। उस सीजन कृष्णा ने 399 गेंद,66.3 ओवर डाले थे,जिसमें से 200 गेंद डॉट डाली थी। इस सीजन कृष्णा ने 17 मैच खेलते हुए 19 विकेट लिए थे।
JOIN: TELEGRAM CHANNEL
196 — Mitchell Johnson (2013)
2013 में ही Mitchell Johnson ने भी अपनी तेज़ और आक्रामक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया और 196 डॉट गेंदें फेंकीं। इस सीजन इन्होंने 17 मैचों 24 विकेट लिए थे।
195 — Lasith Malinga (2011)
अपनी अनोखी शानदार एक्शन और घातक यॉर्कर के लिए मशहूर Lasith Malinga ने 2011 में 195 डॉट गेंदें डालकर अपनी क्लास साबित की। इस सीजन इन्होंने 16 मैच में 28 विकेट लेकर पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। और पर्पल कैप अपने नाम किया था।
193 — Mohammed Shami (2023)
Mohammed Shami ने 2023 में नई गेंद से जबरदस्त स्विंग और सटीकता के दम पर 193 डॉट गेंदें डालीं। इस सीजन शमी की शानदार गेंदबाजी ने 17 मैचों में 28 विकेट लेकर पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे,और पर्पल कैप अपने नाम किया।
190 — Deepak Chahar (2019)
Deepak Chahar ने 2019 में पावरप्ले के दौरान शानदार गेंदबाजी करते हुए 190 डॉट गेंदें फेंकीं, जो उनकी स्विंग और नियंत्रण का प्रमाण है। इन्होंने इस सीजन 17 मैचों में 22 विकेट लिए थे। और फाइनल में मुंबई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।
183 — Sunil Narine (2013)
सुनील नारायण ने 2013 में 16 मैचों में 22 विकेट लिए थे। जिसमें 183 गेंद डॉट डाली थी। इस पूरे टूर्नामेंट में इन्होंने 384 गेंद डालकर 183 गेंद बल्लेबाजों को चकमा दिया।





