भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ खेल नहीं होता, यह जुनून, सम्मान और करोड़ों क्रिकेट फैंस की भावनाओं से जुड़ा होता है। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, मैदान पर दबाव अपने मुख्य स्टेज पर होता है। ऐसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में अगर किसी एक भारतीय बल्लेबाज़ ने बार-बार पाकिस्तान को सबसे ज़्यादा परेशान किया है, तो वह हैं,Virat Kohli.
आइए नज़र डालते हैं भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में खेली गई कुछ सबसे यादगार पारियों पर:
1. Virat Kohli – 82* (2022)
ICC Men's T20 World Cup 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई कोहली की नाबाद 82 रन की पारी को भारतीय क्रिकेट इतिहास की महानतम पारियों में गिना जाता है। मुश्किल परिस्थितियों में विराट कोहली ने उस मैच जिस तरह दबाव में भी भारत को वह मैच जिताया,वह टी20 वर्ल्ड कप की एतिहासिक पारी थी।

2. Virat Kohli – 78* (2012)
2012 टी20 वर्ल्ड कप में भी कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 78* रन बनाए। विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 8 विकेट से जीतने में मदद किए। इन्होंने इस मैच 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

3. Gautam Gambhir – 75 (2007)
2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने 75 रन की अहम पारी खेली। यह टूर्नामेंट भारत के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इसी साल भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। गौतम गंभीर की फाइनल में 75 रनों की मदद से भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रनों हरा दिया।
4. Virat Kohli – 57 (2021)
2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भी कोहली ने 57 रन की जिम्मेदार पारी खेली। हालांकि इस मैच में भारत को जीत नहीं मिल सकी, लेकिन कप्तान के रूप में विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 50+ स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
5. Virat Kohli – 55* (2016)
2016 टी20 वर्ल्ड कप में कोहली ने 55* रन बनाकर भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 6 विकेट से जीतने मुख्य भूमिका निभाई। इस मैच विराट कोहली ने 37 गेंद में 55 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली पारियों की बात करें तो एक नाम बार-बार सामने आता है विराट कोहली। भारत पाकिस्तान के बीच जब भी देश की बात आती थी विराट कोहली हमेशा से खड़े रहते थे।




.jpg)
