46 साल से न्यूजीलैंड की धरती पर नहीं मिली जीत, क्या इस बार इतिहास बदल पाएगी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है। क्या शुभमन गिल इस बार इतिहास बदल पाएंगे?

भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट इतिहास शानदार रहा है। टीम इंडिया ने दुनिया के लगभग हर बड़े मैदान पर अपनी जीत का तिरंगा लहराया है, लेकिन न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को हमेशा से जीत हासिल करने के लिए टीम को तरसना पड़ा है।

साल 1980 से लेकर अब तक भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर कुल 18 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है। वहीं, 8 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 9 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।India vs newzealand test series

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीते हुए मैच पर नजर डाले तो भारत की एकमात्र जीत साल 2009 में हैमिल्टन टेस्ट में आई थी।

इस मुकाबले की बात करें तो भारत ने साल 2009 में हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में जेसी राइडर के 102 और डेनियल विटोरी के 118 रनों की बदौलत 279 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने सचिन तेंदुलकर की शानदार 160 रनों की पारी, वीरेंद्र सहवाग के 96, गौतम गंभीर के 72 और राहुल द्रविड़ के 66 रनों की मदद से पहली पारी में 520 रन बनाए और 241 रनों की बढ़त हासिल की।

इसके बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 279 रनों पर सिमट गई, जिसमें ब्रेंडन मैकुलम ने 84 रन बनाए, जबकि हरभजन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। भारत को जीत के लिए महज 39 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे गौतम गंभीर (30 नाबाद ) और राहुल द्रविड़ (8 नाबाद ) ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने 5.2 ओवर में 39/0 रन बनाकर 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

क्या इस बार शुभमन गिल खत्म करेंगे हार के सिलसिले को

19 नवंबर से शुरू भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के सामने न सिर्फ टेस्ट सीरीज जीतने की चुनौती है, बल्कि न्यूजीलैंड की धरती पर अपने पुराने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने का भी मौका है।Shubhman gill vs newzealand as a indian captain

हालांकि, मौजूदा टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम के लिए सब कुछ अच्छा नहीं रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर 5 विकेट था।

लेकिन इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 82 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए। निकोल्स 113 रन और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

अब भारतीय टीम की कोशिश दूसरे दिन जल्द से जल्द बाकी विकेट हासिल करने की होगी, ताकि न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका जा सके।

क्या शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 2009 के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी दूसरी टेस्ट जीत दर्ज कर पाएगी? या फिर न्यूजीलैंड एक बार फिर भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा? इसका जवाब देखना दिलचस्प होगा।