टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी टीम के खिलाफ लगातार रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता। खासकर श्रीलंका जैसी टीम के खिलाफ, जिसके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बेहतरीन गेंदबाज आए गए हो। हालांकि, कुछ बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है।
आज हम आपको उन 4 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ T20I क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 500 रन पूरे किए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का नाम शामिल है। जिसमें पहला नाम साहिबजादा फरहान का नाम आता है -
1. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 10 पारियों में 500 रन पूरे किए। हाल में पाकिस्तान vs श्रीलंका में फरहान ने इस सीरीज में कप्तानी करते हुए 3 मैचों की सीरीज में 3 बार 70+ स्कोर किए हैं। इस सीरीज में उनका स्कोर क्रमशः 89,73 और 76 रन है। इस सीरीज के स्कोर से वह इस लक्ष्य तक पहुंचने में उनको मदद मिली।
2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ T20I क्रिकेट में 500 रन का लक्ष्य छूने के लिए 13 पारियां खेलीं। श्रीलंका के खिलाफ 500 सबसे तेज बनाने का रिकॉर्ड काफी दिन डेविड वॉर्नर के पास था। लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ अब फरहान नंबर वन स्थान ग्रहण कर लिए हैं।
3. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन पूरे करने के लिए 14 पारियां लीं। अगर इस लिस्ट के बल्लेबाजों को देखा जाए तो सभी बल्लेबाज जो इस लिस्ट में है,वह सभी सलामी बल्लेबाज है। लेकिन मैक्सवेल मध्यक्रम के बल्लेबाज है जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई।
4.जोस बटलर (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भी श्रीलंका के खिलाफ T20I क्रिकेट में 500 रन पूरे करने के लिए 14 पारियां खेलीं। बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में 67 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए थे, जो T20I में उनका पहला शतक था
पूरी लिस्ट एक नजर में
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 10 पारियां
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 13 पारियां
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 14 पारियां
जोस बटलर (इंग्लैंड) – 14 पारियां





