'डीजे वाले बाबू' और 'बिग बॉस' में नज़र आ चुकी हैं हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड

पांड्या के बारें में लगभग सभी जानते हैं। लेकिन शायद ही इससे पहले कभी उनकी गर्लफ्रेंड के बारें में सुना होगा। आइये आज नतासा स्तानकोविक के बारें में जानते हैं।

 

इस समय भारतीय ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या चर्चा में है। चर्चा का कारण है उनकी सगाई। 1 जनवरी 2020 को, हार्दिक पांड्या ने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने सर्बियाई मॉडल नतासा स्तान्वोविक से सगाई की घोषणा की। पांड्या ने दुबई में सगाई की। उन्होंने स्पीडबोट में एक दूसरे के को अंगूठी पहनाई। 

इस मौके पर हार्दिक का पूरा  परिवार वहाँ मौजूद था। बाद में तस्वीरें और सगाई का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। पांड्या के बारें में लगभग सभी जानते हैं। लेकिन शायद ही इससे पहले कभी उनकी गर्लफ्रेंड के बारें में सुना होगा। आइये आज नतासा स्तानकोविक के बारें में जानते हैं। 

नतासा स्तानकोविक का जन्म  सर्बिया में 4 मार्च 1992 को हुआ था । नतासा मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

2012 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए आयी भारत  

नतासा स्तानकोविक बॉलीवुड में हीरोइन बनने के  लिए  वर्ष 2012 में भारत आयी। सबसे पहले उन्होंने विभिन्न फेमस ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।

बिग बॉस में भी आ चुकी हैं 

2014 में स्तानकोविक रियलिटी शो बिग बॉस में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। बिगबॉस में रहने के दौरान उसने बहुत लोकप्रियता हासिल की वह  एक महीने तक बिग बॉस के घर में रही।

नतासा स्तानकोविक उस समय खूब चर्चा में आयी जब वह सिंगर और रैपर बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' में नज़र आयी। इस गाने में उन्होंने प्रशंसकों का दिल जीत कर उहे दीवाना बना दिया। यही से उन्हें प्रशिद्धि मिली। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

नतासा पिछले कई सालों में विभिन्न बॉलीवुड गीतों में अभिनय किया। उनके करियर में एक और सफलता तब आई जब उन्हें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में एक कैमियो मिला।

नतासा 2019 में एक वेब सीरीज में डेब्यू किया। नतासा ने 'द हॉलिडे' नाम की एक वेब सीरीज में  सारा की भूमिका निभाई। वह डांस शो 'नच बलिए 9' में भी एक प्रतियोगी भी हैं।

यह भी पढ़ें: हर्षेल गिब्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के अंग्रेजी न समझने पर जाहिर की अपनी परेशानी
 

इस समय नतासा स्तानकोविक के इंस्टाग्राम पर 1.1 M फॉलोवर है। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय रहती हैं।