जोस बटलर ने विकेट के पीछे से फिलेंडर को कहे अप्शब्द, सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

जब मैच की स्थिति तनावपूर्ण होती है तब अक्सर विवाद होते हैं। ऐसा ही हुआ है दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के टेस्ट में। इस टेस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने 

कभी-कभी क्रिकेट में इतना दबाव बढ़ जाता है कि खिलाड़ी विपक्षी खिलाड़ी के साथ स्लेजिंग करने लगते हैं। ऐसा देखा गया है कि जब मैच की स्थिति तनावपूर्ण होती है तब अक्सर विवाद होते हैं। ऐसा ही हुआ है दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के टेस्ट में। इस टेस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने  विकेट के पीछे से कुछ अपशब्द कहे। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

बटलर ने फिलेंडर को कहे अप्शब्द 

दरअसल जब दक्षिण अफ़्रीकी टीम मैच के 5वें दिन ड्रा के लिए खेल रही थी तब तेज गेंदबाज़ वर्नेन फिलेंडर क्रीज पर थे। तीसरे सेशन के 127वें ओवर में फिलेंडर ने एक शॉट खेला। गेंद मिडऑफ पर गयी। फील्डर ने गेंद को फील्ड किया और विकेटकीपर की ओर फेंका। इस दौरान फिलेंडर अपनी जगह पर खड़े रहे। जब गेंद बटलर के पास पहुंची तो वह उससे बचने की कोशिश की जैसे गेंद उन्हें लगने वाली थी। 

गेंद को कलेक्ट करने के बाद बटलर ने फिलेंडर को कुछ अपशब्द  कहे जो स्टंप के माइक्रोफोन पर रिकॉर्ड हो गया। बटलर ने वर्नोन फिलेंडर को *** f *** ing k *** head’ कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बटलर कई बार फिलेंडर को बोलते हैं। पीछे से बेन स्टोक्स भी कुछ बोलते हुए दिखाई देते हैं। 

बटलर का गाली से रहा है पुराना नाता 

बटलर के इस अपशब्द वाले घटना पर Sky स्पोर्ट्स ने ऑन एयर सबसे माफ़ी मांगी और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। वहीं ICC ने जोस बटलर पर जुर्माना लगा दिया है। 

जोस बटलर के लिए अपशब्द बात कहना या लिखना कोई नयी बात नहीं है। इससे पहले भी बटलर एक विवाद में फंसे थे। बात 2018 की है। जब बटलर टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी कर रहे थे। मैच में उन्होंने बैट के हैंडल पर Fu*k it लिखा था।

Buttler bat 

इससे पहले बटलर IPL में भी विवादों में फंस चुके हैं जब भारतीय स्पिन गेंदबाज़ आश्विन ने उन्हें मांकड़ तरीके से आउट किया था। इस विवाद पर कई लोगों ने बटलर का समर्थन किया था और आश्विन की आलोचना की थी। 

बटलर की हो रही है आलोचना 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बटलर की इस हरकत पर कई बड़े क्रिकेटर ने उनकी आलोचना की है। ट्विटर पर फैंस भी बटलर के इस बर्ताव पर काफी गुस्सा निकाल रहें हैं।

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो ने जड़ी 2020 की पहली हैट्रिक, बने ढेर सारे रिकॉर्ड
 

इस मैच में हालांकि ने इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर किया। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 189 रन से हराया। इस मैच के हीरो बेन स्टोक्स रहे।