जिम्बाब्वे ने क्रिकेट में रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो दुनिया में सिर्फ इंग्लैंड के नाम था

जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में इतिहास रचने के साथ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जानिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के ऐतिहासिक रिकॉर्ड।

क्रिकेट की दुनिया में जिम्बाब्वे की टीम ने एक ऐसा ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिम्बाब्वे ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी टीमों के लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

खास बात यह है कि जिम्बाब्वे अब इंग्लैंड के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा टेस्ट रन, 400 से ज्यादा वनडे रन और 300 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का कारनामा किया है।

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 5 से 9 नवंबर 2026 तक शारजाह में खेला गया पहला टेस्ट मैच ऐतिहासिक बन गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अपनी दोनों पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाए।

 पहली पारी: 504 रन

दूसरी पारी: 523/5 रन

टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया।

इस मुकाबले में ब्रेंडन टेलर ने पहली पारी में 131 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए। वहीं कप्तान क्रेग इरविन ने दूसरी पारी में नाबाद 206 रन की शानदार पारी खेली। वेस्ली मधेवेरे ने भी दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए। England cricket team

3 से 12 अप्रैल 1930 में (यह मैच 'टिमलेस टेस्ट' यानी बिना किसी समय सीमा के खेला गया था) वेस्टइंडीज के खिलाफ (किंग्स्टन, जमैका में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दोनों पारियों में 1121 रन बनाए थे।इंग्लैंड ने पहली पारी में 849 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 272/9 पर पारी घोषित की थी।

 इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज एंडी सैंडहम (Andy Sandham) ने 325 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला तिहरा शतक था। दूसरी पारी में भी उन्होंने 50 रन बनाए थे।

वनडे क्रिकेट में भी बना चुका है 400 रन का रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे की टीम वनडे क्रिकेट में भी 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर चुकी है। टीम ने 26 जून 2023 को हरारे में अमेरिका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 408/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

इंग्लैंड ने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 498 रन बनाए थे। जिसमें बटलर ,डेविड मलान और फिल सॉल्ट ने शानदार शतक जड़े थे।

 टी20 इंटरनेशनल में 300 का आंकड़ा पार

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जिम्बाब्वे के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। जिम्बाब्वे ने 23 अक्टूबर 2024 को गाम्बिया के खिलाफ 20 ओवर में 344/4 रन बनाए थे। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़ा टीम स्कोर है। 

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 सितंबर 2025 को 20 ओवर में 304 रन बनाए थे। जिसमें सर्वोच्च स्कोर फिल सॉल्ट का रहा ,जिन्होंने 39 गेंदों में 141 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।