WPL 2026 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया, जहां एक बार फिर दिल्ली को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम की।
आइए जानते हैं कि कैसे RCB ने दूसरी बार WPL ट्रॉफी को अपने नाम करने में सक्षम रही-
WPL 2026 के फाइनल में कप्तान स्मृति ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली दो विकेट खोने बाद कप्तान ज़ेमीमह रोड्रिग्स और लॉरा की शानदार बल्लेबाजी की मदद से दिल्ली ने 20 ओवर में 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा और RCB की ऐतिहासिक साझेदारी
दूसरी पारी में RCB ने बल्लेबाजी करते हुए पहला विकेट ग्रेस हैरिस के रूप में 11 रन पर गिरा। लगा जैसे RCB अब डगमगा जाएगी। फिर शुरू हुआ कप्तान स्मृति मांधना और जॉर्जिया वॉल के बीच रिकॉर्ड 165 रनों साझेदारी ने पूरा मैच बदल दिया।
.jpg)
दोनों के बीच 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की बेहद संयमित और अहम पारी खेली, जबकि कप्तान स्मृति मांधना ने 87 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। RCB ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दिल्ली कैपिटल्स की फाइनल में लगातार चौथी हार
दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती का सिलसिला 2026 में भी जारी रहा। टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची, लेकिन एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई। दिल्ली को अब तक दो बार मुंबई इंडियंस और दो बार RCB के हाथों फाइनल में हार झेलनी पड़ी है।
ऑरेंज कैप होल्डर
स्मृति मांधना ने फाइनल में दिल्ली के खिलाफ शानदार 87 रन की पारी के साथ स्मृति मांधना ने 9 मैच में 367 रन बनाकर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी और ट्रॉफी अपने नाम करते हुए ऑरेंज कैप को भी अपने नाम किया।

पर्पल कैप होल्डर
सोफी डिवाइन अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाती है लेकिन इस टूर्नामेंट में इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 मैच में 17 विकेट लेकर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनी।





