वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक पारी में बनाए 18 बड़े रिकॉर्ड, जो आलोचकों नहीं आएगा पसंद

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने 139* रन की शानदार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 15,000 ODI रन पूरे करने के साथ 55वां वनडे शतक भी लगाया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए और भारत को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के दौरान उन्होंने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया , 88 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए।और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

आइए जानते हैं कल के मैच में विराट कोहली के द्वारा बनाए गए 18 रिकॉर्ड को -

1. 15,000 ODI रन सबसे तेज पूरे किए

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 303 पारियों में हासिल किया, जबकि सचिन तेंदुलकर को 377 पारियां लगी थीं।

2. 86 इंटरनेशनल शतक पूरे किए

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाते ही कोहली के अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या 86 हो गई। उनकी यह पारी 86वां इंटरनेशनल शतक थी।

3. घरेलू जमीन पर 7,000 ODI रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

कोहली ने भारत में अपने 7,000 वनडे रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 6,976 घरेलू ODI रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

4. 55 ODI शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

नाबाद 139 रन की पारी के दौरान कोहली ने अपना 55वां ODI शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह वनडे इतिहास में 55 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

5. चेज में 30 ODI शतक

कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना 30वां ODI शतक लगाया। वह वनडे में रन चेज के दौरान 30 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

6. चेज में 150+ स्ट्राइक रेट वाले सबसे ज्यादा शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने 157.95 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 139 रन बनाए। इसके साथ ही वनडे रन चेज में 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक लगाने के मामले में उनके नाम सबसे ज्यादा शतक हो गए।Virat Kohli score 86 ball 139 run vs westindies in first odi match

7. जीत में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कोहली का 10वां ODI शतक था। जीत वाले मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके इंटरनेशनल शतकों की संख्या भी 10 हो गई।

8. 100+ स्ट्राइक रेट से 50+ स्कोर के सबसे ज्यादा मामले

कोहली ने इस पारी में 157.95 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 139 रन बनाए। इसके साथ ही ODI में 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से 50+ स्कोर बनाने के मामले में उनके नाम 57 पारियां हो गईं।

9. List A क्रिकेट में 60 शतक

नाबाद 139 रन की पारी कोहली का List A क्रिकेट में 60वां शतक था। इसके साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 60 List A शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि कोहली ने यह आंकड़ा 338 पारियों में हासिल किया।

10. वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 इंटरनेशनल शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस शतक के बाद कोहली के इंटरनेशनल शतकों की संख्या 13 हो गई, जिससे वह इस मामले में भी शीर्ष पर पहुंच गए।

11. घर में 42 इंटरनेशनल शतक

भारत में कोहली के इंटरनेशनल शतकों की संख्या 42 हो गई। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

12. नाबाद 50+ ODI स्कोर के मामले में बड़ा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 139 रन की पारी के साथ कोहली के नाबाद 50+ ODI स्कोर की संख्या 37 हो गई, जो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है।

13. भारत की जीत में सबसे ज्यादा ODI 50+ स्कोर

कोहली के नाम भारत की जीत में सबसे ज्यादा ODI 50+ स्कोर का रिकॉर्ड भी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी के बाद उनके ऐसे स्कोर की संख्या 93 हो गई।Virat Kohli score 86 ball 139 run vs westindies

14. इस दशक में सबसे ज्यादा ODI शतक

2026 में लगाए गए शतक के साथ कोहली के इस दशक में ODI शतकों की संख्या 12 हो गई। विराट कोहली के बाद साई होप का नाम है ,जिन्होंने इस दशक में 11 वनडे शतक लगाए हैं।

15. जीत में 60 इंटरनेशनल शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के साथ कोहली के जीत वाले मैचों में इंटरनेशनल शतकों की संख्या 60 हो गई। जितना कोहली का जीत के मैचों में शतक है उतना तो कितने खिलाड़ियों के करियर में नहीं है।

16. 37 साल की उम्र में 150+ स्ट्राइक रेट से शतक

कोहली ने 37 साल की उम्र में 157.95 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 139 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 74 गेंदों में शतक पूरा किया, जो उनके ODI करियर का तीसरा सबसे तेज शतक है।

17. 37 साल की उम्र में ODI पारी में 9 छक्के

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने 9 छक्के लगाए। यह उनके ODI करियर में एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 छक्कों का था।

18. त्रिवेंद्रम में बिना आउट हुए 338 रन

कोहली का त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड जारी रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 139 के बाद उन्होंने इस मैदान पर तीन ODI पारियों में बिना आउट हुए कुल 338 रन बना लिए हैं। यह किसी बल्लेबाज द्वारा एक वेन्यू पर बिना आउट हुए बनाए गए सबसे ज्यादा ODI रन हैं।