टी20 में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले टॉप 6 भारतीय बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची

क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट टी20 में 8000 रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इस उपलब्धि को पाना एक खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपाधि होती है इस सूची में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने अपने आक्रामक और निरंतर प्रदर्शन से यह मुकाम तेजी से हासिल किया है।

1. केएल राहुल (224 पारी)

केएल राहुल ने केवल 224 पारियों में 8000 टी20 रन पूरे कर यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने यह उपलब्धि गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने नाम किए हैं उन्होंने T20 इतिहास सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं 

2. विराट कोहली (243 पारी)

विराट कोहली, जिन्हें आधुनिक क्रिकेट का रन मशीन कहा जाता है विराट कोहली ने 243 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली को हमेशा लेकर लोग उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाते रहते है, लेकिन विराट कोहली हमेशा बल्लेबाजी से लोगों का मुंह बंद करते हैं 

3. शिखर धवन (277 पारी)

शिखर धवन अपनी आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजी और बड़े मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 277 पारियों में यह आंकड़ा पार किया जो उनकी निरंतरता और आत्मविश्वास का प्रमाण है। वह हमेशा अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने में मदद करते थे।

4. सुरेश रैना (284 पारी)

सुरेश रैना भारतीय टी20 क्रिकेट के दिग्गज ने 284 पारियों में 8000 रन पूरे किए थे वह अपने तेज तर्रार शॉट्स और फील्डिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। सुरेश रैना T20 में हमेशा से विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

 

5. सूर्यकुमार यादव (288 पारी)

टी20 में अपने अनोखे शॉट्स और आक्रामक शैली से प्रसिद्ध सूर्यकुमार यादव ने 288 पारियों में 8000 रनों का आंकड़ा पर किया था। उनकी 360-डिग्री बल्लेबाजी की क्षमता उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है।

6. रोहित शर्मा (294 पारी)

भारतीय टीम के पूर्व T20 कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 294 पारियों में 8000 टी20 रन पूरे किए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।