टी20 इंटरनेशनल में मेडन ओवर का बादशाह कौन? टॉप-5 में 2 भारतीय गेंदबाज

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह 13 मेडन ओवर के साथ नंबर-1 पर हैं। देखें टॉप-5 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा माना जाता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों की हर गेंद पर रन बनाने की कोशिश होती है, ऐसे में किसी गेंदबाज के लिए पूरा ओवर बिना कोई रन दिए ओवर निकालना,उस गेंदबाजब की योग्यता को दर्शाता है।

फुल मेंबर टीमों के गेंदबाजों की बात करें तो भारत के जसप्रीत बुमराह इस मामले में सबसे आगे हैं। बुमराह ने अब तक 13 मेडन ओवर डाले हैं।

 आइए जानते हैं पूरी सूची....

1. जसप्रीत बुमराह – 13 मेडन ओवर

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सूची में नंबर-1 पर हैं।बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 13 मेडन ओवर डालकर शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बुमराह ने यह उपलब्धि को भारत और अफगानिस्तान सीरीज के दूसरे मैच के पहले ओवर में हासिल किया।

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 97 मैचों की 94 परियों में 122 विकेट प्राप्त किए हैं।जिसमें इन्होंने 2050 गेंद डालकर सिर्फ 2223 रन दिए हैं।Jasprit bumrah most maidan over in t20I

2. रिचर्ड नगारावा – 12 मेडन ओवर

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारावा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 12 मेडन ओवर डाले हैं। वह नई गेंद के साथ अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

इन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 98 मैचों की 96 परियों में 124 विकेट प्राप्त किए हैं। इन्होंने टी20I में 2070 गेंदे डालकर 2568 रन दिए हैं।

3. भुवनेश्वर कुमार – 10 मेडन ओवर

भारत के अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टी20 इंटरनेशनल में 10 मेडन ओवर डाले हैं। शुरुआती ओवरों में गेंद को स्विंग कराने और सफलतापूर्वक गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता इस रिकॉर्ड में अहम रही है। 

इन्होंने भारत के लिए 87 मैचों की 86 परियों में 90 विकेट हासिल किए हैं। इन्होंने टी20I में 1791 गेंदे डालकर 2079 रन दिए हैं।Bhuvneshwar Kumar third most maidan over in t20I

4. ब्लेसिंग मुजारबानी – 9 मेडन ओवर

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी ने टी20 इंटरनेशनल में 9 मेडन ओवर अपने नाम किए हैं। उनकी लंबाई और अतिरिक्त उछाल बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करती है।

इन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 99 मैचों की 96 परियों में 117 विकेट प्राप्त किए हैं। इन्होंने 2109 गेंद डालकर 2555 रन दिए हैं।

5. मुस्तफिजुर रहमान – 8 मेडन ओवर

बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 मेडन ओवर डाले हैं। इन्होंने बांग्लादेश के लिए 128 मैचों की 127 परियों में 160 विकेट लिए हैं। इन्होंने 3363 गेंद डालकर 2772 रन दिए हैं।