टी20 क्रिकेट में असली मजा तब आता है जब छक्कों की बारिश होती है। इससे न सिर्फ स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ता है, बल्कि दर्शकों का उत्साह बढ़ता है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाज़ों ने कितने छक्के लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है।
आइए जानते हैं भारत के लिए टी20 वर्ल्ड के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
1. Rohit Sharma – 50 छक्के
भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 47 मैचों में 50 छक्के लगाए हैं। रोहित इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
2. Virat Kohli – 35 छक्के
विराट कोहली को अक्सर क्लासिकल बल्लेबाज़ माना जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे लंबे छक्के लगाने में भी माहिर हैं। विराट कोहली भारत के दूसरे सबसे ज्यादा 35 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इन्होंने 58+ की औसत से 1292 रन बनाए है। यह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
3. Yuvraj Singh – 33 छक्के
युवराज सिंह का नाम आते ही 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए छह छक्के याद आ जाते हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्होंने भारत के लिए 28 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं जिसमें 33 छक्के लगाए हैं,और 593 रन बनाए है।
4. Suryakumar Yadav – 27 छक्के
आधुनिक टी20 भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 360-डिग्री शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। मैदान के हर कोने में छक्का लगाने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 28 छक्के लगा चुके हैं।
5. Hardik Pandya – 26 छक्के
हार्दिक पंड्या अपनी पावर हिटिंग के लिए मशहूर हैं। हार्दिक पांड्या भारत के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए अभी तक 26 छक्के लगा चुके हैं।
6. Mahendra Singh Dhoni – 16 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कुल 33 T20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 16 छक्के लगाए हैं । धोनी 2007 से 2016 के बीच सभी मैचों में टीम के कप्तान थे। उन्होंने 2007 के उद्घाटन टी20 विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी। वह इस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी है।
7. Shivam Dube – 15 छक्के
शिवम दुबे ने अपनी ताकतवर बल्लेबाज़ी से टीम में खास जगह बनाई है। खासकर स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ उनके लंबे शॉट्स शानदार रहे हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए हैं।
8. KL Rahul – 15 छक्के
केएल राहुल ने भी टी20 वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए हैं। हालांकि वे इस समय टीम से बाहर हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के इन बल्लेबाज़ों ने अपने छक्कों से न केवल मैच जिताए हैं, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों का दिल भी जीता है। रोहित शर्मा इस सूची में शीर्ष पर हैं, लेकिन वर्तमान खिलाड़ियों जैसे सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के पास भविष्य में रिकॉर्ड तोड़ने का पूरा मौका है।





