टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में: कप्तानों द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारियां, देखें पूरी लिस्ट:-

T20 वर्ल्ड कप में कप्तान की भूमिका सिर्फ रणनीति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई बार उन्हें बल्ले से भी टीम की अगुवाई करनी पड़ती है। इस लेख में उन कप्तानों की सबसे बड़ी पारियों पर नज़र डाली गई है, जिन्होंने बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूती और आत्मविश्वास दिया।

T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तान की जिम्मेदारी सिर्फ फील्ड सेटिंग और रणनीति करना नहीं होता है। कई बार हालात ऐसे बनते हैं जब कप्तान को खुद बल्ला उठाकर टीम की स्थिति को संभालना पड़ता है। जब कप्तान शानदार प्रदर्शन करता है, तो उसका असर पूरी टीम के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है,और टीम को इससे ताकत मिलती है।

 आइए नज़र डालते हैं T20 वर्ल्ड कप इतिहास में कप्तानों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर पर:

 सबसे बड़े स्कोर की सूची

98 रन – Chris Gayle vs भारत, 2010

2010 में भारत के खिलाफ क्रिस गेल ने 66 गेंदों पर 98 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। यह पारी आज भी T20 वर्ल्ड कप में किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।

Highest score in T20 World Cup as a captain Chris Gayle

 

94 रन – Lorcan Tucker vs ओमान, 2026

2026 में ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाकर टकर ने बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी को शानदार अंदाज़ में निभाया। कप्तान द्वारा दूसरी सबसे बड़ी पारी खेल कर खुद को इस लिस्ट में शामिल किया।

92 रन – Rohit Sharma vs ऑस्ट्रेलिया, 2024

2024 में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ रोहित शर्मा की 92 रनों की पारी कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

India's highest score in T20 World Cup as a captain Rohit Sharma

88 रन – Chris Gayle vs ऑस्ट्रेलिया, 2009

क्रिस गेल ने 2009 के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाकर गेल ने एक बार फिर से खुद को कप्तान के रूप में टीम के लिए खड़े रहे। इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

86 रन – Aiden Markram vs न्यूज़ीलैंड, 2026

2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एडेन मार्करम की नाबाद 86 रन की पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए,और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

85 रन – Kane Williamson vs ऑस्ट्रेलिया, 2021

2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केन विलियमसन की 85 रन की कप्तानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। इस मैच में इन्होंने कप्तान के रूप में 48 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली।

84 रन – Suryakumar Yadav vs अमेरिका, 2026

सूर्यकुमार यादव ने 2026 में भारत का पहला मैच अमेरिका के खिलाफ था जिसमें कप्तान सूर्या ने 84 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर पर पहुंचाया। इस मैच में सूर्यकुमार के अलावा कोई और बल्लेबाज 25+ स्कोर नहीं कर पाया था। कप्तान ने संयम और एक शानदार कप्तानी पारी खेली थी।

India's Second highest score in T20 World Cup as a captain suryakumar yadav

83 रन – Jos Buttler vs अमेरिका, 2024

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 2024 में अमेरिका के खिलाफ नाबाद 38 गेंद में 83 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से मैच जीतने में कप्तानी भूमिका निभाई।