रोहित शर्मा ने IPL 2022 में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Rohit Sharma Worst record in IPL history in Hindi | रोहित शर्मा ने IPL में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Rohit Sharma Worst record in IPL history in Hindi

जब भी बात दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की होती है तो उसमे रोहित शर्मा का नाम जरूर आता है। रोहित शर्मा के क्रिकेट वर्ल्ड में रिकॉर्ड ही ऐसे हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज बनाते हैं। वर्तमान में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान है लेकिन रोहित शर्मा का इस बार के आईपीएल में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है जितना उनका रुतबा है।  

रोहित शर्मा के प्रदर्शन की वजह से टीम का भी प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है। इस वजह से मुंबई इंडियंस की टीम इस बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही है। जहाँ रोहित के नाम क्रिकेट की दुनिया के तमाम बड़े-बड़े रिकॉर्ड हैं वहीँ आज हम आपको उनके नाम से जुड़े एक शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताएँगे जिसे उन्होंने IPL 2022 में बनाया है।   

वहीँ  IPL 2022 में ख़राब रिकार्ड्स से रोहित शर्मा के लिए यही मुसीबत ख़त्म नहीं हुई बल्कि उनकी टीम को भी पॉइंट्स टेबल के सबसे आखिर में रहना पड़ा है। रोहित शर्मा के नाम इस आईपीएल में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है जिसे वह भूलना चाहेंगे। आइये जानते हैं कि रोहित शर्मा के नाम से जुड़ा आईपीएल में वह कौन सा रिकॉर्ड है। 

 

आईपीएल में रोहित ने बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड 

IPL 2022 में रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादा नहीं चला जिस वजह से उनकी टीम मुंबई इंडियंस को भी खामियाजा भुगतना पड़ा। रोहित इस रिकॉर्ड को भूलना चाहेंगे। ऐसा देखा गया है कि विराट कोहली के आईपीएल में न चलने के कारण लोग कोहली को ट्रोल कर रहे थे लेकिन रोहित शर्मा का IPL 2022 में रिकॉर्ड विराट कोहली से भी बदतर है। 


IPL में रोहित शर्मा ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड 

दरअसल रोहित शर्मा ने जब से आईपीएल शुरू हुआ तब से लेकर IPL 2021 तक हर आईपीएल यानी 14 आईपीएल सीजन में कम से कम एक अर्धशतक बनाया है। लेकिन  IPL 2022 के सीजन में रोहित शर्मा एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। IPL 2022 में उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रहा। 

यह भी पढ़ें: IPLपॉइंट्स टेबल में सबसे ज्यादा बार आखिरी और पहले नम्बर पर रहने वाली टीमें

इस हिसाब यह आईपीएल का पहला ऐसा सीजन रहा जिसमे रोहित शर्मा एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीँ रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड के साथ आईपीएल में एक ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज बने जिन्होंने आईपीएल के एक पूरे सीजन में सभी मैच ओपनर के तौर पर खेलें लेकिन कोई 50+ स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। 


आज तक जितने भी ओपनिंग बल्लेबाज ने आईपीएल के एक सीजन में सभी मैचों में ओपनिंग की है, उनमे से हर किसी ने कम से कम एक शतक जरूर लगाया। हालांकि रोहित शर्मा ऐसा नहीं कर पाए। 


इस वजह से रोहित के नाम पर यह अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है।