भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के पास इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। 14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसमें रोहित शर्मा नीचे दिए गए 13 ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर नज़रे रहेंगी।
1. भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा भारतीय ओपनर के रूप में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं। अब उन्हें इस सूची में अकेले शीर्ष पर पहुंचने के लिए सिर्फ एक और शतक की जरूरत है। रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 45 शतक लगाए हैं।
2. 39 साल की उम्र में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनने का मौका
रोहित 39 वर्ष की उम्र में भी शानदार लय में हैं। यदि वह एक और वनडे शतक लगाते हैं तो 39 साल की उम्र में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 38 साल 327 दिन में 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे शतक लगाया था।
3. इंग्लैंड में डॉन ब्रैडमैन के बाद 10 शतक लगाने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी
इंग्लैंड की परिस्थितियों में रन बनाना हमेशा आसान नहीं माना जाता है। रोहित को यहां एक और शतक की जरूरत है, जिसके साथ वह डॉन ब्रैडमैन के बाद इंग्लैंड की धरती पर 10 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज़ बन जाएंगे। रोहित शर्मा के नाम इंग्लैंड में अभी 9 शतक है।
4. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले भारतीय बनने से दो कदम दूर
रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बनने के लिए दो और शतकों की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 शतक लगाए हैं।
5. जीत वाले मैचों में ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा रन
रोहित शर्मा जीत वाले मुकाबलों में बतौर ओपनर सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 49 रन और बनाने हैं।
6. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा वनडे रन
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय ओपनर के रूप में सबसे ज़्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से रोहित शर्मा सिर्फ 178 रन दूर हैं।
7. 12000 वनडे रन का ऐतिहासिक आंकड़ा
रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में पहले से ही कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब उन्हें 12000 वनडे रन पूरे करने के लिए 280 रन की जरूरत है। यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले वह दुनिया के टॉप बल्लेबाज़ों में शामिल हो जाएंगे।
8. SENA टीमों के खिलाफ 9000 रन बनाने वाले पहले एशियाई ओपनर
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड, सेना जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्हें 9000 रन पूरे करने के लिए और ऐसा करने वाले एकमात्र एशियाई ओपनर बनने के लिए सिर्फ 69 रन चाहिए।
9. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बनने का मौका
रोहित अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बनने के लिए उन्हें सिर्फ एक छक्के की जरूरत है। रोहित शर्मा के नाम तीनो फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 76 छक्के लगाए हैं।
10. SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल छक्कों का विश्व रिकॉर्ड
रोहित शर्मा SENA देशों के खिलाफ सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बनने के बहुत करीब हैं। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए उन्हें तीन और छक्के लगाने होंगे।
11. इंग्लैंड में वनडे में विदेशी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के
यदि रोहित शर्मा इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट के दौरान आठ छक्के और लगाते हैं, तो वह वहां किसी विदेशी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।
अब 14 जुलाई से शुरू होने वाले 3 वनडे मैचों के सीरीज जो इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसमें देखना दिलचस्प होगा? क्या रोहित शर्मा यह सब रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे!

.jpg)



