एंडी फ्लावर और एडम गिलक्रिस्ट के क्लब में शामिल हुए Rishabh Pant, बने तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज़

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह 87 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने 3557 रन बनाकर कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

IPL खत्म होने के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारतीय टेस्ट टीम में पिछले कुछ सालों से अगर किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा शानदार प्रदर्शन निकल रहा हो,वह है ऋषभ पंत।

IPL 2026 का सफ़र ऋषभ पंत के लिए बेहद दुखद रहा था। पूरे सीजन मे इनका बल्ला खामोश रहा था। लेकिन इन्होंने टेस्ट में अपना दबदबा बनाकर रखा है।

87 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने अपनी पहली 87 टेस्ट पारियों में 3557 रन बनाए हैं, जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर के लिए एक शानदार उपलब्धि है।

इस खास सूची में शीर्ष स्थान पर Andy Flower हैं, जिन्होंने 87 टेस्ट पारियों के बाद 3752 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज Adam Gilchrist हैं, जिनके नाम 3698 रन दर्ज हैं। चौथे नंबर पर क्विंटन डी कॉक है जिन्होंने टेस्ट में 87 परियों के बाद 3250 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत से बेहतरीन कोई अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है। ऋषभ पंत के अलावा अभी भारतीय टीम में कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है जो इनका मुकाबला कर सके।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

ऋषभ पंत का टेस्ट में जितना अच्छा एवरेज है उतना अच्छा तो न वनडे में,न T20 में और न ही IPL में है। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है। इन्होंने 50 मैचों की 87 परियों में 97 छक्के लगाए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहली पारी में 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल थे।