भारत के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज, जानिए कौन नंबर-1

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? जानिए दोनों टीमों के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाजों के रिकॉर्ड और पूरी लिस्ट।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हमेशा रोमांच से भरे रहे हैं। दोनों टीमों के कई स्टार बल्लेबाज़ों ने इस ताबड़तोड़ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। अगर भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की बात करें, तो इस सूची में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत के खिलाफ टी20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर के नाम दर्ज है।

भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची इस प्रकार है:

विराट कोहली – 648 रन (औसत 38.11)

रोहित शर्मा – 467 रन (औसत 35.92)

हार्दिक पांड्या – 441 रन (औसत 29.40)

सूर्यकुमार यादव – 360 रन (औसत 27.69)

एमएस धोनी – 296 रन (औसत 49.33)Virat Kohli most runs t20I vs England

इस सूची में विराट कोहली का दबदबा साफ दिखाई देता है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं और भारत को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है। वहीं रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी इंग्लैंड के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन किये है।धोनी के रन भले ही कम हो लेकिन औसत के मामले में सबसे ऊपर है।

भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं जोस बटलर

अगर इसी रिकॉर्ड को दूसरी ओर से देखें तो भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम है। उन्होंने 24 पारियों में 644 रन बनाए हैं और कई बार जॉस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है।Jos Buttler Ind vs Eng matches second most runs in t20I

बटलर ने भारत के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से कई मैचों का रुख बदला है। उनकी लगातार शानदार पारियां इस बात का प्रमाण हैं कि भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में उनका प्रदर्शन हमेशा खास रहा है।

दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाज़ों के बीच शानदार मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की टी20 के मुकाबलों में विराट कोहली और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज़ों ने अपने-अपने देशों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जहां विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाकर भारतीय बल्लेबाज़ों में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं बटलर भारत के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज़ बने हुए हैं।

1 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहे 5 टी20 मैचों का आगाज होगा। जिसमें इंग्लैंड की टीम में जॉस बटलर शामिल हैं। इस सीरीज में जॉस बटलर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 5 रन बनाते ही जॉस बटलर भारत और इंग्लैंड के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।