BCCI ने IPL 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। कुछ खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन कुछ बड़े नामों को एक बार फिर नज़रअंदाज़ कर दिया गया।
अफगानिस्तान के खिलाफ जो टीम चुनी गयी है उसमे कुछ अनजान चेहरों को जगह दी गयी है और जिन्होंने पिछले सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था उन्हें टीम में जगह नहीं दी गयी है।
वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है जबकि गायकवाड़ ने भारत द्वारा खेली गई पिछली सीरीज जोकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई थी उसमें उन्होंने शतक जड़ा था। पिछली सीरीज में शतक लगाने के बाद भी अगले सीरीज में टीम में जगह ना मिलना बहुत ही दुखद है।
आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर में अभी तक 9 मैच खेले हैं। इन 9 मैचों में उन्होंने 228 रन 28.5 के औसत से बनाए, जिसमें उनका अधिकतम स्कोर 105 रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गयी सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने पर 105 रन बनाए थे। यह उनका वनडे क्रिकेट में पहला शतक था।
इस शतक के बाद लग रहा था कि उनकी भारतीय वनडे टीम में जगह पक्की हो जाएगी लेकिन अभी जो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम चुनी गई है उसमें उन्हें दरकिनार कर दिया गया है।
क्या है ऋतुराज गायकवाड को बाहर करने की वजह
ऐसा कहां जा रहा है कि वनडे टीम से गायकवाड को बाहर रखना उनकी हालिया फॉर्म को देखकर लिया गया एक हम फैसला है क्योंकि आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। इस वजह से सेलेक्टर ने उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया है।
IPL 2026 में उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े है। इस IPL में ऋतुराज गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट (121) भी काफी कम रहा है।
ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा वनडे टीम में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, और मोहम्मद शमी को जगह नही मिली है। ऐसा कहा जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम संजू सैमसन को वनडे में जगह के तौर पर मिल सकता है लेकिन ऐसा नही हुआ है।
वहीं अटकले थी कि मोहम्मद शमी की फिटनेस और फॉर्म की वजह से उन्हें भी भारतीय टीम में जगह दी जा सकती है। लेकिन टीम मैनेजमेंट अब नए गेंदबाजों की ओर रुख कर चुका है।
वहीँ सबसे हैरानी वाली बात अक्षर पटेल को लेकर रही है। उन्हें न तो टेस्ट टीम में जगह मिली और न ही वनडे टीम में जगह मिली है। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को तरजीह दी गई है।
यह भी पढ़ें:
IPL के वो कप्तान जो लंबे समय तक कप्तानी करने के बावजूद टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके, ऋतुराज भी लिस्ट में शामिल





