महेंद्र सिंह धोनी को मिला ICC हॉल ऑफ फेम का गौरव: 11वें भारतीय खिलाड़ी बने

धोनी का सम्मान, देश का अभिमान – ICC हॉल ऑफ फेम में ऐतिहासिक पल

क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है जब भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2025 में ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह सम्मान उन्हें क्रिकेट में उनके अविस्मरणीय योगदान और अद्वितीय नेतृत्व के लिए मिला है। धोनी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

धोनी: एक नाम, एक नया युग

महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें प्यार से "माही" कहा जाता है इन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया। उनकी कप्तानी में भारत ने तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफियाँ जीतीं –

2007 में टी20 वर्ल्ड कप

2011 में वनडे वर्ल्ड कप

2013 में चैंपियंस ट्रॉफी

यह कारनामा आज तक कोई और कप्तान नहीं दोहरा सका है। धोनी का शांत स्वभाव रणनीतिक सोच और बेहतरीन फिनिशिंग स्टाइल ने उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में लाखों क्रिकेट प्रेमियों का चहेता बना दिया।

 

भारतीय क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम सितारे

धोनी से पहले ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

2009 – बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर

2015 – अनिल कुंबले

2018 – राहुल द्रविड़

2019 – सचिन तेंदुलकर

2021 – वीनू मांकड़

2023 – डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग

2024 – नीतू डेविड

2025 – महेंद्र सिंह धोनी

आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2025: 

1) एमएस धोनी

 2) मैथ्यू हेडन 

3) हाशिम अमला

 4) ग्रीम स्मिथ

 5) डैनियल विटोरी 

6) सना मीर 

7) सारा टेलर

यह सूची भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी की क्रिकेट के प्रति मेहनत को दर्शाती है और अब इस गौरवशाली लिस्ट में धोनी का नाम शामिल होना एक ऐतिहासिक पल है।

क्रिकेट के प्रति समर्पण की मिसाल

धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और 2020 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया। उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनके नेतृत्व में भारत ने 2009 में टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी हासिल किया था।

धोनी का ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना न केवल उनके लिए बल्कि हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के लिए गर्व का पल है। उनका करियर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। धोनी ने सिर्फ ट्रॉफियाँ नहीं जीतीं बल्कि दिलों पर भी राज किया।