श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज़ में भारतीय युवा बल्लेबाजों के लिए अपना प्रदर्शन दिखाने के साथ- साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी शानदार मौका होगा। टीम इंडिया के कई स्टार बल्लेबाज ऐसे रिकॉर्ड के करीब हैं, जिन्हें सीरीज़ के दौरान हासिल किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कि कौन कौन से खिलाड़ी है,और कौन कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे -
1. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के करीब
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के लिए भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत है। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
2. ऋषभ पंत WTC में 3000 रन पूरे करने के लिए 220 रन बाकी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने के लिए ऋषभ पंत को 220 रन की जरूरत है। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह WTC इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे।
3. WTC में 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय
220 रन पूरे करने के साथ ही वह WTC में 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने की उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़े सम्मान की बात होगी।
4. श्रीलंका में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बनने का मौका ऋषभ पंत के पास 
श्रीलंका की धरती पर आज तक कोई भारतीय खिलाफ ने टेस्ट शतक नहीं लगाया है। अगर वह सीरीज़ में शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो श्रीलंका में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे।
5. घर से बाहर टेस्ट में विकेटकीपरों के बीच दूसरा स्थान
घर के बाहर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए उन्हें केवल 1 सेंचुरी की जरूरत है। शतक लगाते ही वह इस मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट से पीछे रह जाएंगे।
6. शुभमन गिल टेस्ट में 3000 रन पूरे करने के करीब
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 31 रन की जरूरत है। श्रीलंका के खिलाफ यह आंकड़ा पार करना उनको एक और बड़ी उपलब्धि के हासिल करने का बड़ा लक्ष्य होगा।
7. शुभमन गिल कप्तान के रूप में 2000 टेस्ट रन
कप्तान के तौर पर 2000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए उन्हें 150 रन की जरूरत है। अगर वह श्रीलंका सीरीज़ में यह लक्ष्य हासिल करते हैं तो कप्तान के रूप में भी एक बड़ा लक्ष्य होगा।
8. शुभमन गिल WTC में 3000 रन के बेहद करीब
WTC में 3000 रन पूरे करने के लिए शुभमन गिल को 157 रन की जरूरत है। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह WTC में 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
9. केएल राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने का मौका
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने के लिए राहुल को सिर्फ 170 रन की जरूरत है। श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेंगे तो यह उपलब्धि जरूर हासिल करेंगे।
10. केएल राहुल विदेश में 10 टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर बनने का मौका
घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक लगाने के लिए केएल राहुल को 2 सेंचुरी की जरूरत है। अगर वह श्रीलंका सीरीज़ में दो शतक लगा देते हैं, तो वह सुनील गावस्कर के बाद विदेशों में 10 टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर बन जाएंगे।
11. यशस्वी जयसवाल टेस्ट में 50 छक्के पूरे करने के करीब
टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए भारतीय ओपनर जयसवाल को सिर्फ 5 छक्कों की जरूरत है। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के बाद टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बन जाएंगे।
12. यशस्वी जायसवाल WTC में भारतीय ओपनर्स के बीच सबसे ज्यादा रन
WTC में भारतीय ओपनर्स के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए यशस्वी जायसवाल को सिर्फ 187 रन की जरूरत है। श्रीलंका के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर वह यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।
13.जयसवाल 24 साल की उम्र में पांच देशों में टेस्ट सेंचुरी का अनोखा रिकॉर्ड
24 साल की उम्र में पांच अलग-अलग देशों में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए यशस्वी जयसवाल को सिर्फ 1 शतक की जरूरत है। श्रीलंका में सेंचुरी लगाते ही वह यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।





