वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 खत्म हो चुका है जिसकी विजेता साउथ अफ्रीका बन चुकी है। साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा 27 साल बाद ICC ट्रॉफी अपने नाम की। WTC 2023-25 का सीज़न तो खत्म हो चुका है लेकिन उसमें बने रिकॉर्ड तो रिकॉर्ड बुक में बने ही रहेंगे जो खिलाड़ियों ने इस सीज़न के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया है उनका नाम तो रिकॉर्ड बुक दर्ज ही होगा।
आज हम WTC 2023-25 के बीच खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए उनके बारे में जानेंगे -
1. यशस्वी जायसवाल – 36 पारियों में 39 छक्के
भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अपनी दमदार बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ 36 पारियों में 39 छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट के में आक्रामकता का नया चेहरा पेश किया। जायसवाल की बल्लेबाज़ी में न सिर्फ तकनीकी कुशलता दिखी बल्कि उनके छक्के लगाने की क्षमता ने यह भी साबित किया कि टेस्ट क्रिकेट में भी रन बनाने के लिए सिर्फ डिफेंसिव अप्रोच जरूरी नहीं है।
2. ग्लेन फिलिप्स – 25 पारियों में 24 छक्के
न्यूज़ीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 25 पारियों में 24 छक्के जड़े। फिलिप्स आमतौर पर लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा। उनकी ये पारी यह दर्शाती है कि टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रमण करके मैच का रुख बदला जा सकता है। फिलिप्स का टेस्ट मैचों में भी अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते है और फीलिंडिंग में एक अलग अंदाज से अपने टीम के बेहतरीन कैच पकड़ते हैं।
3. बेन स्टोक्स – 32 पारियों में 24 छक्के
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हमेशा से ही अपने आक्रामक खेल के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उन्होंने इस चैंपियनशिप में 32 पारियों में 24 छक्के लगाकर यह साबित किया कि इंग्लैंड की “बाज़बॉल” नीति केवल बातों में नहीं बल्कि मैदान पर भी दिखती है। स्टोक्स की पारियों ने कई बार मैच का रुख बदला और दर्शकों को भरपूर रोमांच दिया।
4. कामिंदु मेंडिस – 20 पारियों में 23 छक्के
श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने 20 पारियों में 23 छक्के लगाए। यह आंकड़ा दर्शाता है कि कम अनुभव के बावजूद उन्होंने जबरदस्त आत्मविश्वास और स्ट्राइकिंग एबिलिटी दिखाई। मेंडिस का यह प्रदर्शन श्रीलंका की बल्लेबाज़ी को नई ऊंचाई दे रहा है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का यह चरण यह साबित करता है कि टेस्ट क्रिकेट धीरे-धीरे बदल रहा है। खिलाड़ी अब धैर्य के साथ-साथ आक्रामकता को भी संतुलित कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल, ग्लेन फिलिप्स, बेन स्टोक्स और कामिंदु मेंडिस जैसे बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में मनोरंजन का नया स्तर स्थापित कर रहे हैं। जो दर्शकों को बेहद पसंद आता है दर्शक भी चाहते हैं कि बल्लेबाज विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करे जिससे उनका मनोरंजन हो सके।