भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक, शाई होप ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड

भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप। जानिए एबी डिविलियर्स, माइकल क्लार्क और एलिस्टेयर कुक समेत टॉप-5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट।

क्रिकेट में किसी भी टीम के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर शतक लगाना आसान नहीं होता। खासकर भारतीय हालातों में, जहां बल्लेबाजों को अलग-अलग पिचों और गेंदबाजों की गेंदबाजी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

शाई होप अब भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

 आइए जानते हैं भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट।

 1. शाई होप – 7 शतक

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत में भारतीय टीम के खिलाफ कुल 7 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह की 7 में 4 शतक तो वह भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर और अक्टूबर 2026 के सीरीज में उन्होंने 4 शतक लगा दिए। जिसमें उन्होंने 2 शतक वनडे सीरीज में और 2 टी20I शतक लगाए हैं।Shai hope most hundred vs india

2. एबी डिविलियर्स – 6 शतक

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत में भारत के खिलाफ 6 इंटरनेशनल शतक लगाए थे। कई सालों डिविलियर्स के पास यह रिकॉर्ड था। अब शाई होप उनसे आगे निकल गए हैं और डिविलियर्स का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड टूट गया है।

 3. माइकल क्लार्क – 5 शतक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारतीय मैदानों पर भारत के खिलाफ 5 इंटरनेशनल शतक लगाए।

 4. एलिस्टेयर कुक – 5 शतक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक भी इस मामले में माइकल क्लार्क के बराबर हैं। उनके नाम भारत में भारत के खिलाफ 5 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं।

5.विवियन रिचर्ड्स – 5 शतक

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने भी भारत में भारतीय टीम के खिलाफ 5 इंटरनेशनल शतक लगाए थे। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रिचर्ड्स ने अपने दौर में भारतीय गेंदबाजों के सामने कई बेहतरीन प्रदर्शन किए।

भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज

* शाई होप – 7 शतक

* एबी डिविलियर्स – 6 शतक

* माइकल क्लार्क – 5 शतक

* एलिस्टेयर कुक – 5 शतक

* विवियन रिचर्ड्स – 5 शतक